Thursday, November, 19,2026

100 साल पुराने रजिस्टरों में सुरक्षित है अपराधों का इतिहास

जयपुर: छोटी चौपड़ स्थित कोतवाली थाना सिर्फ कानून-व्यवस्था का केंद्र नहीं, बल्कि जयपुर के करीब एक सदी पुराने इतिहास का जीवंत दस्तावेज भी है। वर्ष 1926 से सुरक्षित रखे गए इसके रिकॉर्ड में उस दौर के अपराध, पुलिस व्यवस्था और शहर की सामाजिक जिंदगी की अनगिनत कहानियां दर्ज हैं। खास बात यह है कि उस समय थाना प्रभारी को 'हुकुम सिटी इंस्पेक्टर' कहा जाता था, जबकि एफआईआर 'इब्तिदाई रिपोर्ट' के नाम से लिखी जाती थी। परिवादी शिकायत चाहे किसी भी भाषा में दे, पुलिस उसे उर्दू में दर्ज करती थी।

मेले, त्योहार और बदलते जयपुर की कहानी

इन रिकॉर्ड में सिर्फ अपराध ही नहीं, बल्कि शहर के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन की झलक भी मिलती है। मेले-त्योहारों के आयोजन, जमीन की सीमाओं को लेकर पड़ोसियों के विवाद और रोजमर्रा की घटनाएं भी दर्ज हैं। घोड़ों की चोरी से शुरू हुआ सिलसिला समय के साथ साइकिल, मोपेड, बाइक और कार चोरी तक पहुंचा।

पांच रुपए की चोरी से आत्महत्या तक के मामले

पुराने रजिस्टरों के पन्ने पलटने पर तत्कालीन जयपुर की तस्वीर सामने आती है। 19 सितंबर 1926 को जेब से पांच रुपए चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। 25 जनवरी 1927 को एक युवक की आत्महत्य का मामला दर्ज किया गया, जबकि 29 नवबर 1927 को 411 रुपए की चोरी की एफआईआर मिली। बर्तन, जेवर, अनाज की बोरियां, मवेशी और यहां तक कि कलम चोरी होने की शिकायतें भी इन रिकॉर्ड का हिस्सा है। उस दौर में 50 पैसे और एक रुपए की चोरी को भी पुलिस गंभीरता से दर्ज करती थी।

500 से ज्यादा रजिस्टरों में सुरक्षित है इतिहास

कोतवाली के रिकॉर्ड रूम में लाल और हरे रंग के 500 से अधिक रजिस्टर सुरक्षित रखे गए हैं। इनमें वर्ष 1926 से 2009 तक के हस्तलिखित दस्तावेज शामिल हैं। उर्दू फारसी, हिंदी, अंग्रेजी और स्थानीय बोलियों में दर्ज इन दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए संरक्षण अभियान चलाया गया। वर्ष 2012 में शुरू हुआ यह काम अगस्त 2013 में पूरा हुआ। पुराने पन्नों को लेमिनेशन कराकर संरक्षित किया गया है।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीट सिस्टम

उस समय कोतवाली के अधिकार क्षेत्र में पूरा परकोटा और आसपास के इलाके आते थे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीट सिस्टम भी लागू था। पुलिस की गश्त और क्षेत्रवार जिम्मेदारियां तय थीं। पुराने रजिस्टर आज गवाही दे रहे हैं कि बदलते वक्त के साथ जयपुर ही नहीं, अपराधों के तरीके और पुलिसिंग का स्वरूप भी किस तरह बदलता गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery