Thursday, November, 19,2026

गुर्जर की थड़ी से सोडाला तक आज फिर गरजेगा बुलडोजर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड पर 100 फीट सड़क चौड़ीकरण की राह में आ रहे अतिक्रमणों पर जेडीए का बुलडोजर बुधवार सुबह एक बार फिर गरजेगा। गुर्जर की थड़ी से सोडाला तक दुसरे फेज की कार्रवाई सुबह 7 बजे से शुरू होगी। इस बार विवेक विहार स्टेशन से पहले पिलर नंबर 84 से 109 तक सड़क सीमा में आ रहे 70 से ज्यादा निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा। इस हिस्से में पक्के निर्माण, मकान, दुकान और अन्य अतिक्रमण कार्रवाई की जद में हैं। राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश के बाद जेडीए ने पूरी तैयारी कर ली है। मास्टर प्लान में इस सड़क की चौड़ाई 100 फीट निधारित है, लेकिन अतिक्रमणों के चलते कई जगह सड़क 80 फीट तक ही रह गई है। इससे रोजाना यातायात का दबाव और जाम की समस्या बनी रहती है। जेडीए ने कार्रवाई से पहले पांच टीमों के माध्यम से सड़क सीमा में आने वाले निर्माणों को चिह्नित कर 210 नोटिस जारी किए थे। इनमें टीम-1 ने 51, टीम 2 ने 55, टीम 3 ने 12. टीम 4 ने 71 और टीम 5 ने 21 नोटिस दिए। ये नोटिस जविप्रा अधिनियम की धारा 72 के तहत जारी किए गए हैं। जेडीए के अनुसार करीब 260 मकान-दुकान कार्रवाई की जद में हैं।

दिवाली के कारण टल गई थी कार्रवाई

इससे पहले 5 अक्टूबर को प्रथम फेज में गुर्जर की बड़ी से विवेक विहार स्टेशन तक करीब एक किमी हिस्से में कार्रवाई की गई थी। तब सड़क सीमा में आ रहे रेप, चबूतरे, सीढ़ियां, रेलिंग, फुटपाथ, टिनशेड और बाउंड्रीवॉल हटाए गए थे। इसके बाद कई लोगों ने खुद भी निर्माण हटाकर सामान समेटा था। दीपावली और पंचायत चुनावों के चलते आगे की कार्रवाई टाल दी गई थी। अब दूसरे फेज में चिह्नित पक्के निर्माणों पर कार्रवाई होगी।

कार्रवाई के दौरान ये रहेंगी व्यवस्थाएं

  • आप्ताः जेडीए प्रवर्तन शाखा, अतिरिक्त पुलिस बल, स्थानीय पुलिस, राजस्व एवं तकनीकी अधिकारी रहेंगे मौजूद।
  • मशीनरीः जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य संसाधनों से ध्वस्तीकरण होगा।
  • मेडिकल सुविधाः दो एंबुलेंस और चिकित्सा स्टाफ तैनात रहेंगे।
  • फायर ब्रिगेडः आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल उपलब्ध रहेगी।
  • बिजली बंदः हादसे की आशंका के चलते प्रभावित हिस्से में कार्रवाई के दौरान बिजली बंद रखी जाएगी।
  • ट्रैफिक डायवर्जन: पिलर नंबर 84 से 109 तक यातायात डायवर्ट किया जाएगा।

7 दिसंबर को अगली सुनवाई

हाई कोर्ट ने 16 नवंबर को जेडीए को दो सप्ताह में अतिक्रमण हटाने और कार्रवाई के बाद दो सप्ताह में जेडीसी को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। मामले की अगली सुनवाई 7 दिसंबर को होगी। तीसरे फेज की कार्रवाई 22 नवंबर को संभावित है।

कालवाड़ रोड के व्यापारियों ने मांगा दो माह का समय

कालवाड़ रोड के चौड़ीकरण को लेकर जेडीए की कार्रवाई के बीच व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने के लिए दो माह का समय मांगा है। व्यापारियों का कहना है कि दस दिन का समय पर्याप्त नहीं है। जेडीए की छह टीमों ने मंगलवार को सी-जोन बाईपास से गोविंदपुरा बस स्टैंड तक डिमार्केशन पूरा कर करीब 150 स्थानों पर अतिक्रमण चिह्नित किए। इसकी रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है। इस रोड को 160 फीट चौड़ा किया जाना प्रस्तावित है, जबकि वर्तमान में सड़क की चौड़ाई 80 से 100 फीट है। कम चौड़ाई के चलते यहां रोजाना जाम लगता है। व्यापारियों ने चौड़ीकरण पर सहमति जताते हुए डिमार्केशन में सहयोग किया, लेकिन अतिक्रमण हटाने के लिए दो माह की मोहलत मांगी है। जेडीए ने फिलहाल 25 नवंबर तक अतिक्रमण हटाने का समय दिया है। निर्धारित अवधि में स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाने पर जेडीए कार्रवाई कर इन्हें हटाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery