Monday, August, 17,2026

युवा लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने युवाओं से लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जागरूक मतदाता की भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी विषय पर अपना मत बनाने से पहले तथ्यों को समझें और चिंतन, मनन, विवेचन एवं विश्लेषण के आधार पर अपना मत तय करें। राजेश्वर सिंह बुधवार को राजकीय महाविद्यालय, जयपुर में आयोजित 'युवा मतदाता संवाद कार्यक्रम' को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा मतदाता
लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें अपने मताधिकार के महत्व की जानकारी देना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, सरदार पटेल, जवाहरलाल नेहरू और मौलाना आजाद सहित अनेक महान व्यक्तित्वों ने देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। युवाओं को उनके विचारों और योगदान से प्रेरणा लेकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। निर्वाचन आयुक्त ने युवाओं से मतदाता पहचान-पत्र बनवाने और आगामी चुनावों में अनिवार्य रूप से मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों और पंचायत चुनावों में भी जनता को जागरूक होकर निष्पक्ष एवं स्वच्छ छवि वाले जनप्रतिनिधियों का चुनाव करना चाहिए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery