Monday, August, 17,2026

स्वतंत्रता दिवस पर 22 पुलिसकर्मियों को मिलेंगे विशेष पदक

जयपुर: राजस्थान में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित होगा। समारोह में कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवा और उल्लेखनीय योगदान के लिए राजस्थान पुलिस एवं कारागार विभाग के कुल 22 अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें दो अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 16 अधिकारियों-कर्मचारियों को पुलिस पदक तथा कारागार विभाग के चार कार्मिकों को राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक प्रदान किए जाएंगे।

दो अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक

राष्ट्रपति पुलिस पदक से कंपनी कमांडर, तीसरी बटालियन आरएसी, बीकानेर के हाल ही सेवानिवृत्त भंवर सिंह तथा एजीटीएफ, सीआईडी (सीबी), जयपुर के सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह को सम्मानित किया जाएगा।

कारागार विभाग के चार कार्मिक भी होंगे सम्मानित

राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक के तहत उपाधीक्षक रमाकान्त शर्मा को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं उपाधीक्षक योगेश तेजी, कारापाल लोकोज्जवल सिंह तथा सुगर सिंह गुर्जर को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

16 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस मिलेगा पुलिस पदक

पुलिस पदक पाने वालों में उप-महानिरीक्षक पुलिस आर्ड बटालियंस, राजस्थान एवं वर्तमान में उपमहानिरीक्षक पुलिस इंटेलिजेंस मनीष अग्रवाल द्वितीय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसओजी जयपुर एवं वर्तमान में पुलिस अधीक्षक बूंदी अवनीश कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी एसएसबी जोन जयपुर शहर धर्मेंद्र सिंह सागर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली, जिला पाली चैन सिंह महेचा शामिल हैं। इसी तरह वृत्ताधिकारी उदयपुर वेस्ट एवं वर्तमान में डिप्टी कमांडेंट एमबीसी खेरवाड़ा कैलाश चंद्र, पुलिस निरीक्षक थाना करधनी जयपुर सवाई सिंह, पहली बटालियन आरएसी जोधपुर के सेवानिवृत्त कंपनी कमांडर सही राम, महानिरीक्षक पुलिस कार्यालय जोधपुर रेंज के सब-इंस्पेक्टर जसवंत राम, तकनीकी शाखा एसएसबी जयपुर के सब-इंस्पेक्टर एवं वर्तमान में पुलिस निरीक्षक देवी सिंह तथा सहायक उप-निरीक्षक थाना चित्रकूट, जयपुर पुलिस कमिश्नरेट भोजराज सिंह को भी पदक दिया जाएगा। हेड कांस्टेबल कानाराम जाखड़, देवकरण, गिरधारी लाल, तलसा राम, सुरेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल तेजा राम भी पुलिस पदक से सम्मानित होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery