Thursday, November, 19,2026

जहां कभी गूंजते थे रंगमंच के संवाद, अब सिनेमा की पहचान

जयपुर: गुलाबी नगरी 299 वर्ष पूरे कर 300वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। जयपुर की पहचान उसकी ऐतिहासिक इमारतों और स्थापत्य कला के साथ समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से भी है। इसी विरासत का एक अहम अध्याय है रामप्रकाश थिएटर। आज रामप्रकाश टॉकीज के नाम से पहचानी जाने वाली यह इमारत कभी शहर के प्रमुख रंगमंचों में शामिल थी। यहां कभी नाटकों के संवाद, संगीत की धुनें और दर्शकों की तालियां गूंजा करती थीं। महाराजा सवाई रामसिंह द्वितीय ने करीब 1878 में नाट्य साहित्य के विकास और आमजन के मनोरंजन के उद्देश्य से इसकी स्थापना करवाई थी। अपने दौर में यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त रंगमंच था। यहां चौड़ा मंच, चित्रित पर्दे और गैस की रोशनी की व्यवस्था थी। नाटकों को जीवंत बनाने के लिए बादलों की गर्जना और बिजली चमकने जैसी ध्वनियां भी पैदा की जाती थीं। इसके लिए यूरोप से संगीत वाद्ययंत्र और मुंबई से मंच सज्जा का सामान मंगवाया गया था।

महिला कलाकारों ने भी मंच पर दिखाई प्रतिभा

उस दौर में सार्वजनिक मंचों पर महिलाओं का अभिनय करना असामान्य माना जाता था। ऐसे समय में रामप्रकाश थिएटर पर महिला कलाकारों ने विभिन्न भूमिकाएं निभाकर दर्शकों की प्रशंसा हासिल की। शुरुआती दौर में पारसी रंगमंच की नाटक मंडलियों ने भी यहां प्रस्तुतियां दी। थिएटर में 'इंद्रसभा' का मंचन हुआ। इसके बाद 'लैला मजनूं', 'बेनजीर बद्रे मुनीर', 'हवाई मजलिस' और 'जहांगीर' जैसे नाटकों ने दर्शकों का मनोरंजन किया।

रंगमंच से सिनेमाघर तक का सफर

समय के साथ मनोरंजन के माध्यम बदले और रामप्रकाश थिएटर का स्वरूप भी बदल गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, करीब 1944 में इसे सिनेमाघर में परिवर्तित कर दिया गया। इसके बाद मंच वाला पिछला हिस्सा धीरे-धीरे उपयोग से बाहर हो गया। नाटकों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार रहने वाला यह स्थल सिनेमा संस्कृति का हिस्सा बन गया। आज रामप्रकाश टॉकीज की इमारत जयपुर के उस दौर की याद दिलाती है, जब रंगमंच शहर की सांस्कृतिक धड़कन हुआ करता था। इसके इतिहास में सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि जयपुर की बदलती कला और सामाजिक चेतना की कहानी भी दर्ज है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery