Monday, August, 17,2026

खनिज से युवा तक सियासी घमासान गहलोत पर जोगाराम का पलटवार

जयपुर: राजस्थान में खनिज संपदा और युवाओं के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों पर विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने पलटवार किया है। गहलोत ने केंद्र सरकार पर राज्यों के खनिज राजस्व अधिकार छीनने का आरोप लगाया, जबकि जोगाराम ने गहलोत को उनके कार्यकाल की याद दिलाते हुए भाजपा सरकार का बचाव किया। गहलोत ने कहा कि MMDR संशोधन बिल के जरिए टैक्स, रॉयल्टी और सेस लगाने की चाबी राज्यों से लेकर केंद्र अपने हाथ में लेना चाहता है। राजस्थान में 34,445 खदानों से करीब 10,394 करोड़ रुपए राजस्व और  लगभग 30 लाख लोगों को रोजगार मिलता है। उन्होंने कहा कि नई धारा 9डी से राज्यों का पुराना बकाया टैक्स भी वसूल नहीं हो सकेगा। गहलोत ने इसे आर्थिक स्वायत्तता पर हमला बताते हुए राजस्थान सरकार से तत्काल आवाज उठाने की मांग की। पटेल ने कहा कि गहलोत को अपना कार्यकाल याद करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत होटलों में रहकर सरकार बचाने में लगे थे और अपने उप मुख्यमंत्री को 'नाकारा- निकम्मा' कहते थे। पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में युवाओं को पारदर्शी रोजगार और शिक्षा में सुधार पर काम हो रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery