Sunday, October, 04,2026

जोधपुर अग्निकांड में झुलसे दमकलकर्मियों से SMS अस्पताल में मिले गहलोत

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को जोधपुर अग्निकांड में घायल दमकलकर्मियों का हाल जानने एसएमएस अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों से उपचार की जानकारी लेने के बाद गहलोत ने कहा कि छह दमकलकर्मियों का यहां इलाज चल रहा है, जिनमें एक 20 प्रतिशत और बाकी 50 प्रतिशत से अधिक झुलसे हैं। उन्होंने फायर ब्रिगेड के जवानों के साहस की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जान पर खेलकर लोगों की जान बचाई। गहलोत ने इसके बाद निकाय चुनाव को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान पुलिस-प्रशासन की दबंगई, छापेमारी और लोगों को धमकाने जैसी कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसी स्थिति नहीं देखी। गहलोत ने यूपी और हरियाणा पुलिस के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया और कहा कि चुनाव से जुड़े मामलों में हाई कोर्ट को देर रात सुनवाई करनी पड़ी। गहलोत ने कहा कि निकाय चुनाव में जो हुआ उसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि आगामी पंचायत चुनाव में भी पुलिस, प्रशासन और धन-बल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

नितिन के स्वागत पर भी कसा तंज

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जयपुर दौरे को लेकर गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से किए गए स्वागत पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि फोटो और वीडियो में कौन आगे और कौन पीछे खड़ा था, यह चर्चा का विषय है। उन्होंने कहा कि स्वागत की तस्वीर में डिप्टी सीएम की फोटो तक काट दी गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery