Sunday, October, 04,2026

सीएम ने पार्षदों को दी विकास की रूपरेखा बनाने की सीख

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर जयपुर नगर निगम चुनाव में नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों और पार्टी प्रत्याशियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 138वें संस्करण का श्रवण किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने पार्षदों से संवाद करते हुए उन्हें अपने-अपने वार्ड में विकास की स्पष्ट रूपरेखा तैयार कर पूरी ताकत से काम करने की सीख दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्षद अपनी कार्यशैली से वार्ड के हर घर तक जुड़ाव को प्रभावी बनाएं और आमजन के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहें। उन्होंने कहा कि जयपुर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सभी को  मिलकर काम करना होगा। उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर काम करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई, जिसके परिणाम अच्छे आए। उन्होंने कहा कि 'वन स्टेट-वन इलेक्शन' का वादा सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने निकाय चुनाव में पार्टी के सभी प्रत्याशियों को आगामी पंचायतराज चुनाव में जिम्मेदारी देने की बात भी कही।

यहां भी हुआ कार्यक्रम

कालाडेरा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने 'मन की बात' सुनी। कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राखी राठौड़, कालाडेरा नगरपालिका चेयरमैन उर्मिला कुमावत, उप चेयरमैन गंगाराम यादव, नंदकिशोर कुमावत, पार्षद रामकिशोर कुमावत सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुनी 'मन की बात', जनभागीदारी पर दिया जोर

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सिविल लाइंस में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम सुना। दीया कुमारी ने कहा कि 'मन की बात' समाज में सकारात्मक सीच, सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के निर्वहन की भावना को प्रेरित करता है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राठौड़ बोले- सामाजिक सरोकारों पर प्रधानमंत्री का संवाद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ 'मन की बात' सुनी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के सकारात्मक प्रयासों, राष्ट्रीय उपलब्धियों और समाजहित से जुड़े विषयों पर संवाद किया। राठौड़ के अनुसार कार्यक्रम में 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक, अशोक सिंघल के सामाजिक-सांस्कृतिक योगदान, सोमनाथ और मोढेरा सूर्य मंदिर की विरासत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव संरक्षण जैसे विषयों का उल्लेख हुआ। उन्होंने बताया कि 'नशा मुक्त युवा अभियान', खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने, 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट', स्थानीय उत्पादों और ग्रामीण उद्यमों को बाजार से जोड़ने तथा पोषण माह से जुड़े प्रयासों पर भी प्रधानमंत्री ने बात की। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, कार्यक्रम संयोजक मोतीलाल मीणा, प्रदेश मंत्री डॉ. अपूर्वा सिंह, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक और सह प्रभारी भवानी शंकर शर्मा सहित प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery