Sunday, October, 04,2026

जयपुर बनेगा वेडिंग टूरिज्म का हब, ईवोक-2026 का लोगो लॉन्च

जयपुर: इवेंट मैनेजमेंट, हॉस्पिटेलिटी और बिजनेस वर्ल्ड के साथ वेडिंग टूरिज्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले ईवोक-2026 सीजन-2 का लोगो बुधवार को सिविल लाइंस स्थित हरि महल पैलेस में बॉलीवुड सिंगिंग नाइट के बीच लॉन्च किया गया। इस दौरान आयोजकों ने 8, 9 और 10 अक्टूबर को होने वाले मुख्य आयोजन की जानकारी दी। कार्यक्रम जी स्टूडियो, पोलो मैदान और जयगढ़ फोर्ट में आयोजित होंगे। आयोजन का लक्ष्य जयपुर को देश-दुनिया के प्रमुख वेडिंग टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना है। कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर सच बेधड़क मीडिया ग्रुप और गणगौर चैनल हैं। इस मौके पर सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के सीएमडी पवन अरोड़ा ने आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मीडिया की जिम्मेदारी केवल खबरों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि राज्य के विकास में भी उसकी सक्रिय भूमिका होनी चाहिए। उन्होंने अतिथियों को मैच देखने के लिए आमंत्रित भी किया।

मीडिया की जिम्मेदारी केवल खबरों तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य के विकास में भी उसकी महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए। हमने गणगौर टीवी पर 'कांई केवे मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की आवाज को राजस्थानी में डब कर एक नया प्रयोग किया है। साथ ही नकारात्मक खबरों के बजाय चोखी और सकारात्मक खबरों को प्राथमिकता दी है। -- पवन अरोड़ा, सीएमडी, सच बेधड़क मीडिया ग्रुप

ओपनिंग फिल्म में दिखी ईवोक की जर्नी

फाउंडर मेंबर समीर बाबेल ने बताया कि 9 अक्टूबर की शाम नाइट पोलो होगा, जबकि 10 अक्टूबर को जयगढ़ फोर्ट में विशेष आयोजन होगा, जिसमें अभिनेत्री नरगिस फाखरी शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में ईवोक की ओपनिंग फिल्म और विजुअल इंट्रोडक्शन के जरिए अब तक की जर्नी दिखाई गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery