Monday, August, 17,2026

सीएम भजनलाल ने किया राधा-कृष्ण शिला का पूजन

जयपुर: छोटी काशी जयपुर में आस्था और संस्कृति का नया केंद्र आकार ले रहा है। जगतपुरा स्थित हरे कृष्णा मार्ग पर करीब छह एकड़ भूमि में विकसित किए जा रहे गुप्त वृंदावन धाम में सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राधा-कृष्ण शिला का विधिवत पूजन किया। सावन के सोमवार पर आयोजित कार्यक्रम में वैष्णव विधि-विधान से पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने भगवान कृष्ण-बलराम की महाआरती भी की। इसी शिला से राधा-श्यामसुंदर का विग्रह तैयार किया जाएगा।

भगवान श्यामसुंदर के विग्रह के लिए शिला पावटा से, जबकि राधा स्वरूप के लिए शिला मकराना से मंगवाई गई है। मुख्यमंत्री  ने कहा कि गुप्त वृंदावन धाम भक्ति और आध्यात्मिक चेतना के साथ सनातन संस्कार, शास्त्र और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति सेवा, करुणा और सकारात्मक जीवन का मार्ग दिखाती है तथा मानव कल्याण की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि धाम में भगवान कृष्ण-बलराम के साथ राधारानी के दर्शन भी श्रद्धालुओं को होंगे। यह परिसर नई पीढ़ी को भारतीय आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

300 करोड़ की लागत से बन रहा परिसर

गुप्त वृंदावन धाम का निर्माण करीब 300 करोड़ रुपए की लागत से छह एकड़ क्षेत्र में किया जा रहा है। परिसर का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। लगभग 17 मंजिल के इस परिसर में करीब 170 फीट ऊंचा भव्य मंदिर प्रस्तावित है। इसे वर्ष 2027 में श्रद्धालुओं के लिए खोलने की योजना है। परिसर में कृष्ण-बलराम, राधा-श्यामसुंदर और गौरी-निताई के विग्रह स्थापित किए जाएंगे। मंदिर का वास्तुशिल्प राजस्थानी शैली और आधुनिक डिजाइन का मिश्रण होगा।

108 मयूरों से सजेगा मुख्य द्वार

धाम की प्रमुख विशेषताओं में 180 फीट लंबी और 108 फीट चौड़ी कमान छतरी तथा 108 मयूरों से सजा करीब 70 फीट ऊंचा मुख्य द्वार शामिल है। भव्य स्थापत्य और आध्यात्मिक वातावरण के साथ यह धाम जयपुर के धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को नई पहचान देने वाला प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery