Thursday, November, 19,2026

IAS शिखर अग्रवाल ने एसीबी जांच को हाई कोर्ट में दी चुनौती

जयपुर: विला खरीद प्रकरण में एसीबी जांच का सामना कर रहे एपीओ चल रहे आईएएस शिखर अग्रवाल ने हाई कोर्ट में आपराधिक रिट याचिका दायर कर जांच को चुनौती दी है। याचिका में 30 अक्टूबर को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 17-ए के तहत दी गई जांच की मंजूरी निरस्त करने और याचिका के निस्तारण तक एफआईआर व दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई है। मामले में 19 नवंबर को सुनवाई होगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से एजी पैरवी कर सकते हैं। अग्रवाल का आरोप है कि उनका स्पष्टीकरण लिए बिना जल्दबाजी में जांच की मंजूरी दी गई। 27 अक्टूबर को मामले से जुड़ी खबर प्रकाशित होने के अगले दिन उन्हें एपीओ कर दिया गया। उन्होंने अजबगढ़ रिसॉर्ट के पास वैध सीटीई-सीटीओ और 115 करोड़ के प्रोजेक्ट को बोर्ड की मंजूरी मिलने का दावा भी किया है। इधर, एसीबी के नोटिस पर विभागों की अधूरी जानकारी पर दोबारा नोटिस जारी कर तीन दिन में रिकॉर्ड मांगा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery