Thursday, November, 19,2026

कितना बदला जयपुर, कितना बचा इतिहास ?

जयपुर: तीन शताब्दियां.... वक्त के इस लंबे सफर में कितनी ही पीढ़ियां बदलीं, राजशाही का दौर खत्म हुआ, आजादी का सूरज निकला, तकनीक ने दुनिया बदल दी और शहरों की पहचान महानगरों में तब्दील हो गई। लेकिन अरावली की पहाड़ियों के बीच बसा जयपुर आज भी अपनी गुलाबी पहचान, राजसी वैभव, चौड़ी सड़कों, ऐतिहासिक बाजारों और जीवंत संस्कृति के साथ दुनिया को आकर्षित कर रहा है। अब यह ऐतिहासिक नगरी अपने 300 वें स्थापना वर्ष की दहलीज पर है। 18 नवंबर 1727 को महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने जिस शहर की नींव रखी थी, वह 18 नवंबर 2026 को अपने 299 साल पूरे करेगा। यह केवल स्थापना दिवस का उत्सव नहीं, बल्कि तीन शताब्दियों की उपलब्धियों, बदलावों, संघर्षों और भविष्य की दिशा तय करने का अवसर है। सबसे बड़ा सवाल यहीं है कि जिस दूरदर्शिता के साथ जयपुर बसाया गया था, क्या हम उसकी मूल पहचान को बचाकर आने वाली पीढ़ियों को बेहतर शहर दे पाएंगे?

महलों और स्मारकों में बसती है तीन सदियों की कहानी

जयपुर की विरासत केवल इतिहास की किताबों तक सीमित नहीं है। यहां की इमारतें, महल, मंदिर और स्मारक अपने भीतर राजशाही, कला, विज्ञान और संस्कृति की कहानिया समेटे हुए है।

  • सिटी पैलेसः राजपरिवार के वैभव, शाही जीवनशैली, चित्रकला और स्थापत्य का
  • हवा महलः वर्ष 1799 में निर्मित पांच मंजिला इमारत, जिसकी अनूठी खिड़कियां और वास्तुकला दुनिया भर में प्रसिद्ध है।
  • अंतर-मंतरः महाराजा सवाई जबसिंह की खगोल विज्ञान में रुचि और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रमाणः यह दूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।
  • अल्बर्ट हॉल: कला, इतिहास और पुरातात्विक विरासत का महत्वपूर्ण संग्रहालय।
  • जलमहलः मानसागर झील के बीच स्थित ऐतिहासिक भवन, जी जयपुर की स्थापत्य सुंदरता को अलग पहचान देता है।
  • आमेर, जयगढ़ और नाहरगढ़ः राजपूत शौर्य, सैन्य रणनीति और स्थापत्य कला के गौरवशाली प्रतीक।
  • गोविंद देवजी मंदिर, गलता जी, ऐतिहासिक हवेलियां, बावहियां और परकोटे के प्राचीन दरवाजे जयपुर की सांस्कृतिक विरासत की समृद्ध बनाते हैं।

एक शासक का दूरदर्शी सपना

जयपुर की स्थापना महज राजधानी बदलने का फैसला नहीं था, बल्कि यह उस दौर की नगर नियोजन संबंधी दूरदर्शिता का उदाहरण था। उस समय आमेर कछवाहा राजवंश की राजधानी थी। बढ़ती आबादी, पानी की कमी और सीमि भौगोलिक परिस्थितियों के कारण महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय एक नई राजधानी बसाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अरावली की पहाड़ियों से घिर मैदानी क्षेत्र का चयन किया। शहर का नवशा तैयार करने में वास्तुकार और नगर नियोजन विशेषज्ञ विद्याधर भट्टाचार्य की महत्वपूर्ण भूमिका रड़ी। वैदिक वास्तुशास्त्र, ज्यामिति, खगोल विज्ञान और तत्कालीन नगर नियोजन की अवधारणाओं को आधार बनाकर शहर की संरचना तैयार की गई।

बाजारों की रौनक से दुनिया तक पहुंची जयपुर की कला

महाताजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने जयपुर को व्यापारिक केंद्र बनाने के लिए देशभर के व्यापारियों, जौहरियों और शिल्पकारों को यहां बसने के लिए आमंत्रित किया था। इसी सोच ने शहर के बाजारों को विशेष पहचान दी। जौहरी बाजार में रन और आभूषणों का कारोबार विकसित हुआ तो त्रिपोलिया बाजार लाख की चूडियों के लिए प्रसिद्ध हुआ। किशनपौल में लकड़ी और हस्तशिल्प, बापू बाजार में पारंपरिक वस्त्र और सांगानेरी प्रिंट पीढ़ी-दर-पीढ़ी इन कलाओं को ने अपनी अलग पहचान बनाई। कुंदन-मीना ज्वेलरी, मीनाकारी, ब्लॉक प्रिंटिंग, ब्लू पॉटरी, लघु चित्रकला और पारंपरिक हस्तशिल्प जयपुर की पहचान बन चुके हैं। यहां के कारीनरों ने जीवित रखा है। आज यही उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच रहे है। जयपुर की असली ताकत यह है कि वहां विरासत केवल स्मारकों में नहीं, बल्कि बाजारों और कारीगरों के हुन्नस में भी सांस लेती है।

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में मिला वैश्विक सम्मान

जयपुर के ऐतिहासिक महत्व को अंतरराष्ट्रीय पहचान तब मिली, जब 6 जुलाई 2019 को यूनेस्को ने परकोटे वाले जयपुर शहर को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया। यह सम्मान शहर के सुनियोजित नगर विन्यास, ऐतिहासिक बाजारों, स्थापत्य कला और सांस्कृतिक परंपराओं की वैश्विक स्वीकृति थी। 18वीं सदी में विकसित नगर नियोजन की अवधारणा आज भी परकोटे की मूल संरचना में दिखाई देती है। यह उपलब्धि जयपुर के लिए गौरव का विषय होने के साथ विरासत संरक्षण की बड़ी जिम्मेदारी भी है।

गुलाबी रंग ने दुनिया में बनाई अलग पहचान

आज जयपुर का नाम आते ही गुलाबी रंग की इमारतें और बाजार आंखों के सामने उभर आते हैं, लेकिन स्थापना के समय सहन की पहचान गुलाबी नहीं थी। वर्ष 1876 में प्रिंस ऑफ वेल्स के जयपुर आगमन पर महाराजा सवाई रामसिंह द्वितीय ने शहर के प्रमुख भवनों और बाजारों को गुलाबी रंग से सजवाया था। गुलाबी रंग की आतिथ्य और सम्मान का प्रतीक माना गया। इसके बाद यह रंग जयपुर की पहचान बन गया। समय के साथ परकोटे के बाजारों, हवेलियों और भवनों की एकरूपता ने इस पहचान को और मजबूत किया। आज गुलाबी नगरी का नाम केवल देश में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर भी विशिष्ट स्थान रखता है।

सबसे बड़ा सवाल... आने वाली पीढ़ियों को कैसा जयपुर देंगे?

जयपुर के 299 सास पूरे होना केवान जन मनाने का अवसर नहीं, बल्कि आत्ममंथन का भी समय है। जिस शहर को करीब तीन शताब्दियां पहले इतनी दूरदर्शिता के साथ बसाया गया था, उसकी मूल पहचान को सुरक्षित रखना आज सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। परकोटे की होलिया, पुराने बाजारों की एकरूपता, प्राचीन दरवाजे, मंदिर, बावरिया और पारंपरिक जल संरचनाएं केवल ईंट-पत्थर की इमारते नहीं, बल्कि शहर की आत्मा है। विरासत संरक्षण का अर्थ केवल दीवारों को गुलाबी रंग से रंग देना नहीं है। इसके लिए वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण, विशेषज्ञों की भागीदमी, प्रभावी नियमों और नागरिकों की सक्रिय भूमिका की जरूरत है। जयपुर को ऐसा शहर बनाना होगा, जहां आधुनिक सुविधाओं के साथ ऐतिहासिक महचान भी सुरक्षित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery