Monday, August, 17,2026

बैरिकेड तोड़ निगम में घुसने की कोशिश, पुलिस से धक्का-मुक्की

जयपुर: पंचायत और निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने जयपुर की सड़कों पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शहर में जलभराव, टूटी सड़कें, गड्डे, सीवर, बिजली-पानी और अव्यवस्थाओं को लेकर जयपुर शहर कांग्रेस ने सोमवार को नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में नेहरू प्लेस से निकली रैली निगम मुख्यालय पहुंची तो पुलिस से टकराव हो गया। बैरिकेड तोड़कर निगम में घुसने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के दौरान धक्का-मुक्की हुई। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन चलाए, लेकिन कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे। करीब एक घंटे तक निगम के बाहर नारेबाजी चलती रही।

भू-माफिया सक्रिय होने का आरोप

डोटासरा ने सांगानेर में भू-माफिया के सक्रिय होने का आरोप लगाते हुए जमीन और संपत्ति से जुड़े मामलों में आम लोगों की शिकायतों का मुद्दा उठाया। उन्होंने सांगानेर में प्रस्तावित मिनी सचिवालय पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि पहले क्षेत्र की मौजूदा समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक रोहित बोहरा, रफीक खान, अमीन कागजी, अर्चना शर्मा और पुष्पेंद्र भारद्वाज भी मौजूद रहे।

200 फीट से जेडीए कूच, DCM पर रोकी रैली

झोटवाड़ा और पृथ्वीराज नगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने जेडीए कूच किया। 200 फीट अजमेर पुलिया से रैली जेडीए की ओर बढ़ी, लेकिन डीसीएम चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने जेडीए आयुक्त को ज्ञापन देने के लिए आगे जाने की मांग की। बाद में जेडीए अधिकारी राजेंद्र सिंह शेखावत मौके पर पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से मांग पत्र लिया। आश्वासन के बाद कांग्रेस ने जेडीए कूच स्थगित कर दिया।

हाईटेंशन लाइन से पट्टों तक, 6 बड़ी मांगें

कांग्रेस ने हाईटेंशन लाइनों को भूमिगत करने, गजसिंहपुरा में सेक्शन 72 के नोटिस और तोड़फोड़ रोकने, सभी कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने, सड़क-बिजली-पानी की सुविधा देने, पृथ्वीराज नगर उत्तर की 18 कॉलोनियों को ग्रीन जोन से नियमित करने और पात्र लोगों को जेडीए पट्टे जारी करने की मांग की। चौधरी ने चेतावनी दी कि मांगों का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो झोटवाड़ा विधायक का घेराव किया जाएगा।

भ्रष्टाचार चरम पर

प्रदर्शन में डोटासरा ने सरकार, जेडीए और नगर निगम पर जमकर निशाना साथा। उन्होंने आरोप लगाया कि जयपुर में भ्रष्टाचार चरम पर है और आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है। शहर की टूटी सड़कों और बदहाल व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान की राजधानी और प्रमुख पर्यटन शहर की यह स्थिति सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है। कांग्रेस ने अपराध के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अपराधी बेखौफ हैं और पुलिस अपराधों पर प्रभावी अंकुश नहीं लगा पा रही।

टोंक रोड व अजमेर रोड पर जाम

जेडीए व निगम घेराव के कारण टोंक रोड व अजमेर रोड पर लंबा जाम लग गया। इस कारण पुलिस ने यातायात डायवर्ट किया, लेकिन वाहन चालक परेशान रहे। प्रदर्शन में नगर निगम चुनाव के टिकट दावेदार भी समर्थकों के साथ नजर आए। ऐसे में जनसमस्याओं के बहाने कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन चुनावी तैयारियों का संकेत भी दे गया। सड़क, सीवर, पानी, बिजली, जलभराव और पट्टों के मुद्दे अब निकाय चुनाव की सियासत में बड़ा हथियार बनते दिख रहे है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery