Thursday, November, 19,2026

दुर्गापुरा गोशाला में दान की रसीदों में गड़बड़ी का आरोप

जयपुर: दुर्गापुरा स्थित गोशाला में दान की रसीदों के रिकॉर्ड में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। दानदाताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें दी गई रसीदों में पूरी दान राशि दर्ज थी, लेकिन उसी रसीद की संस्था के पास रहने वाली काउंटर कॉपी खाली मिली। अन्य रसीद बुकों की जांच में भी ऐसी खामियां मिलने की बात सामने आई है। इससे गोशाला के दान के हिसाब किताब पर सवाल उठने लगे हैं। दानदाता महावीर प्रसाद और लाली देवी ने 5 से 7 हजार रुपए तक की रसीदें कटवाई। उन्होंने बताया कि रसीद बुक में ऊपर वाली पर्ची में सभी जानकारी दी गई। कार्बन नहीं लगाने के कारण नीचे वाली रसीद खाली रही। उन्होंने जब इस बारे में गोशाला प्रबंधन और कर्मचारियों से जवाब मांगा तो संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।

गौ भक्त शंकर जोशी, गोविंद अग्रवाल, राकेश गर्ग, सरवन चांडक, ओम प्रकाश और दीपक खंडेलवाल का आरोप है कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और धमकाया गया। विवाद बढ़ने पर पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। दानदाताओं और गौ भक्तों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने पिछले कई वर्षों की रसीद बुकों, बैंक खातों और दान के रिकॉर्ड का विशेष ऑडिट कराने की मांग भी उठाई है। उनका कहना है कि जांच पूरी होने तक संबंधित रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए और गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery