Thursday, November, 19,2026

2.94 करोड़ के खर्च पर सवाल, वार्डों से सफाईकर्मी गायब

जयपुर: दीपावली पर शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के नाम पर नगर निगम में 2.94 करोड़ रुपए के खर्च का मामला सवालों के घेरे में है। महापौर सुनील कोठारी ने हर वार्ड में 20 अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाने का ऐलान किया था। 15 अक्टूबर से व्यवस्था शुरू करने का भरोसा दिया गया व 285 रुपए प्रतिदिन प्रति कर्मचारी की दर से कार्यादेश भी जारी कर दिए गए, लेकिन दीपावली बीतने के बाद भी कई वार्डों में अतिरिक्त सफाईकर्मी नजर नहीं आए।

ऐसे में सवाल है कि जब कर्मचारी लगाए ही नहीं गए तो उनके नाम पर जारी कार्यादेश और भुगतान का आधार क्या है? मामले को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को महापौर के साथ होने वाली बैठक में पार्षद कार्यादेश, कर्मचारियों की वास्तविक तैनाती और भुगतान का पूरा हिसाब मांगेंगे। उनका आरोप है कि सफाई के नाम पर कागजों में व्यवस्था कर दी गई, लेकिन वाडों को इसका लाभ नहीं मिला। पार्षदों ने चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब और कार्रवाई नहीं हुई तो महापौर कार्यालय पर धरना देंगे और एसीबी में शिकायत करेंगे।

23 कर्मियों के नाम पर हर वार्ड में 1.96 लाख का कार्यादेश

वार्ड 91 के पार्षद सीताराम मेहरा के मुताबिक, प्रति वार्ड 23 अस्थाई सफाईकर्मियों के लिए 285 रुपए प्रतिदिन प्रति कर्मचारी की दर से करीब 1 लाख 96 हजार 500 रुपए का कार्यदिश जारी किया गया। सभी वार्डों को मिलाकर यह राशि करीब 2.94 करोड़ रुपए बताई जा रही है। उनका आरोप है कि कायदिश जारी होने के बावजूद वार्डों में कर्मचारी नहीं पहुंचे। उन्होंने एईएन-एक्सईएन से लेकर एसआई-सीएसआई तक की भूमिका की जांच कराने की मांग की है।

कर्मचारी नहीं, नकद राशि देने का प्रलोभन

वार्ड 93 के पार्षद जितेंद्र शर्मा का आरोप है कि महापौर ने 15 अक्टूबर से हर वार्ड में 20 अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाने का भरोसा दिया था, लेकिन एक महीने से अधिक समय गुजरने के बावजूद उनके वार्ड में एक भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। कर्मचारियों की मांग करने पर कुछ पार्षदों को सफाईकर्मी उपलब्ध कराने के बजाय नकद राशि देने का प्रलोभन दिए जाने की बात भी उन्होंने कही। मेहरा ने भी दावा किया कि कर्मचारियों की मांग पर अधिकारियों ने पैसे देने का विकल्प सुझाया। वार्ड 91 में सफाई के साथ रोशनी की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं। मेहरा के अनुसार, वार्ड में 10 बड़ी और 20 छोटी स्ट्रीट लाइटें लगाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक भी बड़ी लाइट नहीं लगाई गई। 28 छोटी लाइटें लगाकर खानापूर्ति कर दी गई।

जयपुर समारोह की बैठक में उठेगा मुद्दा

जयपुर समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को नगर निगम में बैठक होगी। वार्ड 94 के पार्षद संतोष के मुताबिक, कांग्रेस पार्षद इस बैठक में सफाईकर्मियों की तैनाती, कार्यदिश और भुगतान का हिसाब मांगेंगे। यदि कर्मचारियों की तैनाती और कथित अनियमितताओं पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery