Monday, August, 17,2026

डॉक्टरों ने बचाई गर्दन में चाकू लगने से घायल किशोर की जान

जयपुर: सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर्स की तत्परता और टीमवर्क से गर्दन में चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय किशोर की जान बचा ली गई। दाहिनी ओर गर्दन में गहरा घाव होने के कारण किशोर को अत्यधिक रक्तस्त्राव और शॉक की स्थिति में अस्पताल लाया गया था। इमरजेंसी में पहुंचते ही चिकित्सकों ने बिना समय गंवाए उसे ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट किया। किशोर की स्थिति बेहद नाजुक थी। ऑपरेशन के दौरान उसे 8 यूनिट रक्त चढ़ाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए सर्जरी के बाद किशोर को 3 दिन तक वेंटिलेटर पर रखा गया। चिकित्सकों की लगातार निगरानी और उपचार के बाद उसकी हालत में तेजी से सुधार हुआ और अब उसे पूरी तरह स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सर्जरी में CTVS टीम ने डॉ. अनिल शर्मा के मार्गदर्शन में काम किया। ऑपरेटिंग डॉक्टर डॉ. सौरभ मित्तल और डॉ. वक्ता राम चौधरी रहे। ट्रॉमा सर्जरी टीम से डॉ. दिनेश गोरा और एनेस्थीसिया टीम से डॉ. वंदना, डॉ. प्रियंका और उनकी टीम ने उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ट्रॉमा सेंटर की नर्सिंग टीम ने भी उपचार के दौरान सहयोग किया।

गोल्डन ऑवर में सर्जरी से बच सकती है जान

ट्रॉमा सर्जन डॉ. दिनेश गोरा ने कहा कि ऐसे क्रिटिकल ट्रॉमा मरीजों में तत्काल डैमेज कंट्रोल सर्जरी और विभिन्न विशेषज्ञ टीमों के बीच बेहतर समन्वय जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है। वहीं CTVS विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल शर्मा ने कहा कि वैस्कुलर ट्रॉमा के मामलों में गोल्डन ऑवर के भीतर सर्जरी होने पर मरीज की जान बचाने की संभावना काफी बढ़ जाती है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की कि किसी भी गंभीर चोट या रक्तस्राव की स्थिति में समय बर्बाद किए बिना मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाएं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery