Thursday, November, 19,2026

एक्सीडेंटल बताकर बेचते थे चोरी की कार

जयपुर: भांकरोटा थाना पुलिस ने चोरी की कारों के पार्ट्स बदलकर उन्हें दुर्घटनाग्रस्त वाहन बताकर बेचने वाली गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के सदस्य जावेद अहमद कुरैशी को गिरफ्तार कर चोरी की स्विफ्ट कार बरामद की है। है। साथ ही चोरी की कार का इंजन और दुर्घटनाग्रस्त कार की बॉडी व चेसिस जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि भांकरोटा निवासी गौरीशंकर की स्विफ्ट कार 26 सितंबर को घर के बाहर से चोरी हुई थी। इस संबंध में 2 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हरियाणा गैंग के मुख्य आरोपी योगेश यादव उर्फ कालू को पहले गिरफ्तार किया था।

जांच में सामने आया कि उसने चोरी की कार विक्की मंगवानी को बेची, जिसने आगे जावेद को दे दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी OLX और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से उसी मॉडल की दुर्घटनाग्रस्त कार दस्तावेजों सहित खरीदते थे। इसके बाद गैराज में चोरी की कार का इंजन निकालकर दुर्घटनाग्रस्त कार का इंजन लगाते और चेसिस नंबर प्लेट बदलकर उसका रजिस्ट्रेशन नंबर इस्तेमाल करते थे। तैयार कार को OLX और कार बाजार में बेचकर आरटीओ में ग्राहक के नाम ट्रांसफर भी करवा देते थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery