Tuesday, August, 18,2026

जयपुर के विकास को मिली रफ्तार 211 करोड़ की परियोजनाओं पर मुहर

जयपुर: जेडीए की पीडब्ल्यूसी की छठी बैठक में शहर के आधारभूत ढांचे, खेल सुविधाओं, सड़क निर्माण, सामुदायिक विकास और हरित परियोजनाओं से जुड़े 211 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक जेडीए के मंथन सभागार में जेडीसी सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में हुई। इसमें आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने, यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने और शहर के संतुलित विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पीडब्ल्यूसी बैठक में सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता देते हुए कई बड़े प्रोजेक्ट स्वीकृत किए गए। मालवीय नगर डी-ब्लॉक सामुदायिक केंद्र के पुनर्विकास के लिए 26.25 करोड़ तथा बी-ब्लॉक सामुदायिक केंद्र के पुनर्विकास के लिए 33.08 करोड़ मंजूर किए गए। वहीं, त्रिवेणी नगर सामुदायिक केंद्र एवं सार्वजनिक स्थलों के विकास के लिए 47.68 करोड़ और वैशाली नगर जेडीए सामुदायिक केंद्र के पुनर्विकास के लिए 30.65 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई।

यातायात परियोजनाओं को मिलेगा बढ़ावा

शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। नंदपुरी अंडरपास से जगतपुरा तक 80 फीट सेक्टर रोड निर्माण के लिए 3.23 करोड़ रुपए, वरुण पथ सेक्टर रोड निर्माण के लिए 4.40 करोड़ रुपए, आमेर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण के लिए 7.80 करोड़ रुपए तथा बस्सी क्षेत्र की सड़कों के सुधार के लिए 5.22 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए। इसके अलावा महल रोड पर पैदल यात्री अंडरपास निर्माण के लिए 8.67 करोड़ रुपए तथा द्रव्यवती नदी पर आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट निर्माण के लिए 10.76 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।

खेल और हरित विकास को भी मिली प्राथमिकता

सेंट्रल पार्क के लिली पूल क्षेत्र में स्पोर्ट्स एरीना विकसित करने के लिए 5.95 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, आगामी मानसून के दौरान पुलिस थानों, स्कूलों, अस्पतालों और आवासीय योजनाओं में पौधारोपण तथा पौध वितरण कार्यक्रम के लिए 3.96 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। शहर को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर 'वेस्ट टू आर्ट' प्रवेश द्वारों के निर्माण के लिए 4.87 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery