Monday, August, 17,2026

चिकित्सकों की जांच टीम कुचामन पहुंची, ऑपरेशन थिएटर सील

जयपुर/कुचामन सिटी: कुचामन सिटी राजकीय जिला अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद सात मरीजों की आंखों में संक्रमण की आशंका के मामले में अब चिकित्सा विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर गुरुवार को एसएमएस अस्पताल पहुंचे और भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके उपचार की जानकारी ली। मंत्री ने चिकित्सकों से मरीजों को वर्तमान स्थिति, उपचार प्रक्रिया और संक्रमण नियंत्रण को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए हैं। इधर, कुचामन जिला अस्पताल में नेत्र रोग विभाग के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को सील कर दिया गया है। संक्रमण के कारणों की पड़ताल के लिए एसएमएस मेडिकलकॉलेज और चिकित्सा विभाग की विशेषज्ञ टीमें कुचामन पहुंचकर जांच में जुटी हैं। टीम ने राजकीय जिला अस्पताल के नेत्र विभाग के ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया। जांच दल में नेत्र रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, माइ‌क्रोबायोलॉजी विशेषज्ञ और सहायक माइक्रोबायोलॉजी विशेषज्ञ शामिल रहे। टीम ने ओटी की व्यवस्थाओं, ऑपरेशन प्रक्रिया, इस्तेमाल किए गए उपकरणों, दवाओं और संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था की जांच की। ऑपरेशन थिएटर से विभिन्न सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

SMS में भर्ती पांच मरीजों की निगरानी, दो मरीज अजमेर रेफर

ऑपरेशन के बाद संक्रमण की आशंका सामने आने पर पांच मरीजों गोकुल कंवर, हीराराम, मीरा देवी, घासीराम और नारायणी देवी का SMS अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं, खेमाराम और कानूड़ी को बेहतर उपचार के लिए अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल भेजा गया। SMS अस्पताल पहुंचे मरीजों के उपचार के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है। विशेषज्ञ चिकित्सक लगातार मरीजों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जानकारी के अनुसार 28 जुलाई को कुचामन सिटी राजकीय जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में सात मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए थे। ऑपरेशन के अगले दिन नियमित जांच के दौरान मरीजों की आंखों में असामान्य लक्षण दिखाई दिए। जांच में ऑपरेशन वाली आंखों में पोस्ट सर्जिकल संक्रमण की आशंका सामने आई।

कलेक्टर ने लिया फीडबैक

मामले की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने कुचामन एसडीएम सुरेंद्र सिंह चौधरी को अस्पताल भेजकर स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद नियमानुसार नेत्र रोग विभाग का ऑपरेशन थिएटर सील कर दिया गया। बाद में जिला कलेक्टर खुद कुचामन पहुंचे और पूरे मामले पर चर्चा की। राजकीय जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. बलबीर ढाका ने बताया कि संक्रमण की जानकारी मिलते ही मरीजों को तत्काल उच्च उपचार के लिए रेफर किया गया। सभी ऑपरेशन निर्धारित प्रोटोकॉल और पूरी सावधानी के साथ किए गए थे। संक्रमण का वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery