Tuesday, August, 18,2026

नागौर के प्रमुख कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

जयपुर: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को नागौर जिले के अनेक प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने नवागंतुक कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी व मिथिलेश गौतम, डेगाना के पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, किसान आयोग अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा और प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कुचेरा के भामाशाह गरीब राम मंडा, डेगाना के पूर्व विधायक विजयपाल मिर्धा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन मंडा, युवा मोर्चा ओबीसी उपाध्यक्ष शिवजी देशवाल, कुचेरा मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल माली तथा डूंगर सिंह भाटी भी उपस्थित रहे।

भाजपा की सदस्यता लेने वालों में कुचेरा के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पराज टाक, पूर्व पार्षद नेमाराम मणिया, रामरतन डूकिया
व शिम्भुराम लोमरोड़ समेत सोहन टाक, जगदीश गहलोत, राम मेघवाल, भूराराम टाक, नेनाराम बागड़ी, प्रेमसुख कड़वासरा, धन्ना खां तैली, वाइत खां, रावतराम रेगर, मेहराम गहलोत, मनोहर आचार्य, सुमर महिया, जोधाराम डूकिया और गुलाब चंद शर्मा शामिल हैं। नवागत कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, युवा, महिला और किसान सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है, जिससे जनजीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery