Monday, August, 17,2026

ट्रेनों में लगेंगे 146 अतिरिक्त कोच, दिल्ली कैंट पर नहीं रुकेगी गाड़ी

जयपुर: रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस से पहले उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को राहत और परेशानी-दोनों की सौगात दी है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अगस्त में 55 जोड़ी ट्रेनों में 146 अतिरिक्त डिब्बे लगाए हैं, कई स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं और कुछ सेवाओं के अतिरिक्त फेरे भी बढ़ाए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

प्रयागराज, बांद्रा टर्मिनस, मुंबई सेंट्रल, भिवानी, सीकर, रींगस, श्रीगंगानगर, लक्ष्मीबाई नगर और समस्तीपुर सहित कई प्रमुख गंतव्यों के लिए स्पेशल रेल सेवाएं पहले ही घोषित की जा चुकी हैं। रेलवे का कहना है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की मांग और स्टेशनों पर भीड़ के अनुसार अन्य मार्गों पर भी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएंगी, ताकि यात्रा सुगम और सुविधाजनक बनी रहे। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के कारण महत्वपूर्ण ट्रेनों का दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव बंद किए जाने से रोजाना दिल्ली आने-जाने वाले हजारों यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

पालम स्टेशन पर अस्थायी ठहराव की मांग

इस समस्या को लेकर जयपुर-दौसा-बांदीकुई-अलवर-खैरथल-रेवाड़ी-दिल्ली कैट रेल यात्री संघ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक और दिल्ली मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि जब तक दिल्ली कैंट स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक इन 13 ट्रेनों का निकटवर्ती पालम रेलवे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जाए। यात्रा संघ का कहना है कि पालम स्टेशन दिल्ली कैंट क्षेत्र के सबसे नजदीक होने के कारण इससे प्रतिदिन हजारों यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचेंगे और आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।

यात्रियों के सामने परेशानी

दूसरी ओर दिल्ली कैंट स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते 1 अगस्त से 13 अक्टूबर तक 13 महत्वपूर्ण ट्रेनों का यहां ठहराव अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इनमें जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर, अजमेर जनशताब्दी, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला, बाड़मेर, भुज, बांद्रा टर्मिनस, बीकानेर, उदयपुर, जैसलमेर सहित कई प्रमुख रेल सेवाएं शामिल हैं। इस निर्णय का सबसे अधिक असर जयपुर और आसपास के जिलों से प्रतिदिन दिल्ली कैट क्षेत्र में नौकरी, सेना, वायुसेना, पुलिस, अर्द्धसैनिक बल, सरकारी कार्यालयों, निजी कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों में जाने वाले हजारों दैनिक यात्रियों पर पड़ रहा है। अब इन यात्रियों को दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन तक जाना पड़ रहा है, जहां से दिल्ली कैंट पहुंचने में करीब डेढ़ से दो घंटे अतिरिक्त समय और अतिरिक्त परिवहन खर्च उठाना पड़ रहा है। इसका सीधा असर नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों पर पड़ रहा है।

जयपुर-दिल्ली के लिए नई फ्लाइट शुरू

इधर, शनिवार से जयपुर-दिल्ली मार्ग पर एयर इंडिया की नई उड़ान भी शुरू हो गई। दिल्ली से उड़ान संख्या AI-429 सुबह 11:20 बजे जयपुर पहुंची, जबकि AI-430 दोपहर 12 बजे जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इससे दोपहर के समय दिल्ली जाने वाले यात्रियों को नया हवाई विकल्प मिलेगा। जयपुर से दिल्ली की हवाई यात्रा करने वाले पैसेंजर्स के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध हो गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery