Sunday, October, 04,2026

दीनदयाल के दर्शन और विचार आज भी पथ प्रदर्शक: सीएम

जयपुर: पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर शुक्रवार को जयपुर के धानक्या स्थित राष्ट्रीय स्मारक पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने धानक्या पहुंचकर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों का स्मरण किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति की ओर से आयोजित समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले मुख्य वक्ता रहे। जयंती के अवसर पर धानक्या में तीन दिवसीय दीनदयाल मेले सहित सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और अन्य गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

अंत्योदय को ध्येय मानकर चल रही सरकार: CM

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन मां भारती की सेवा में समर्पित किया। वे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रणेता और महान विचारक थे। उन्होंने समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को अपने जीवन का ध्येय बनाया और समावेशी विकास के लिए एकात्म मानववाद की परिकल्पना दी। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन और विचार आज भी पथ प्रदर्शक हैं तथा राज्य सरकार अंत्योदय को ध्येय मानकर जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।

दीनदयाल ने भारत को भारत बनाने की दृष्टि दी

कार्यक्रम में दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारत को भारत बनाने की जीवन दृष्टि दी। उनका एकात्म मानव दर्शन केवल भारत या किसी राजनीतिक संगठन के कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि समस्त मानवता के लिए मार्गदर्शन का आधार बन सकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया को केवल पूंजीवाद और साम्यवाद के दो विकल्पों में बांटकर नहीं देखा जा सकता। इन दोनों विचारों के बीच भारत का एकात्म मानव दर्शन एक तीसरा मार्ग प्रस्तुत करता है, जिसमें व्यक्ति, समाज, सृष्टि और परमेश्वर के संबंधों को आधार माना गया है। होसबोले ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को केवल पुस्तकों और शोथ तक सीमित रखने से काम नहीं चलेगा। इनका सामाजिक जीवन में प्रयोग होना चाहिए, ताकि समाज के अनुभवों के जरिए दुनिया इनके प्रभाव को देख सके।

शोधार्थियों और कलाकारों का किया सम्मान

कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय के विचारों एवं कृतित्व पर शोध के लिए विभिन्न शोधार्थियों और विद्वानों को सम्मानित किया गया। लोक कला एवं संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री तगाराम भील और पद्मश्री गफरुद्दीन मेवाती का भी सम्मान हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्यमी मनीष गुप्ता ने की। इस दौरान जेईसीआरसी विश्वविद्यालय के अध्यक्ष ओपी अग्रवाल, समिति अध्यक्ष प्रो. मोहनलाल छीपा, सचिव प्रताप भानु शेखावत सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery