Monday, August, 17,2026

मिलावटखोरों पर सख्ती... 16 उत्पादों की बिक्री पर रोक

जयपुर: 'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार' अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेशभर में जांच के दौरान असुरक्षित पाए गए 16 पैक्ड खाद्य उत्पादों पर दो माह के लिए राज्यव्यापी प्रतिबंध लगाया गया है, जबकि 13 खाद्य संस्थानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि मई और जून 2026 में लिए गए नमूनों की प्रयोगशाला जांच में कई उत्पाद मानव स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित पाए गए। इसके बाद इन उत्पादों की बिक्री, वितरण और प्रदर्शन पर रोक लगाने का फैसला किया गया।

इनके लाइसेंस किए निलंबितः गर्ग डेयरी, अलवर से लिए गए पनीर के नमूने असुरक्षित पाए गए। शकील पनीर भंडार, अलवर का पनीर मानकों पर खरा नहीं उतरा। अमन होटल, अलवर के पनीर नमूने भी जांच में फेल हुए। एस. के. आइसक्रीम, अलवर की आइस कैंडी असुरक्षित पाई गई। अनमोल आइसक्रीम, अलवर की आइस कैंडी के नमूने भी असफल रहे।

कई खाद्य उत्पाद प्रतिबंधित

  • मधु सरस घी (बैच 1 व 3)-एवरी डेयरी ट्रेडर्स, बावाना, दिल्ली।
  • डेयरी ब्राइट घी- कृष्णा -फूड प्रोडक्ट्स, बावाना, नई दिल्ली।
  • शगुन ऑल इन वन नमकीन-बीकानेर फूड प्रोडक्ट्स, बीकानेर।
  • प्रेमा घी- महादेव फूड प्रोडक्ट्स, हिसार (हरियाणा)।
  • वंधु बफैलो घी- लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेज ट्रेडिंग लिमिटेड, नवी मुंबई।
  • वंधु काऊ घी- लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेज ट्रेडिंग लिमिटेड, नवी मुंबई।
  • तानसेन पान मसाला- त्रिमूर्ति फ्रेगरेंसेज प्रा. लि., दिल्ली।
  • टोपर मिल्क फैट-अजय फूड प्रोडक्ट्स, बालेसर, जोधपुर।
  • मारवाड़ की शान सारस घी-जय मां आशापुरी, जालोर।
  • श्री आहार घी- बालेसर, जोधपुर।
  • शुभ घी (बैच 004 व 005)-श्री वीर मिल्क प्रोडक्ट्स हनी इंडस्ट्री, सूरत (गुजरात)।
  • धेनुश्री घी- धेनुश्री डेयरी प्रोडक्ट्स, जोधपुर।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery