Sunday, October, 04,2026

हर गांव में जरूरत के हिसाब से हों जल संरक्षण कार्यः मुख्य सचिव

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को शासन सचिवालय में दो अहम बैठकों में प्रदेश में चल रहे जल संरक्षण और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने 'जल संचय जन भागीदारीः कैच द रेन-2026' अभियान को जन आंदोलन बनाने और हर गांव में स्थानीय जरूरत के अनुसार जल संरक्षण कार्य करवाने के निर्देश दिए। वहीं दूसरी बैठक में पशुपालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर
स्टेट वेटरनरी पॉलिसी तैयार करने और मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स की सेवाओं की दैनिक मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जल संरक्षण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में स्थानीय जरूरत के अनुरूप जल संरक्षण कार्य करवाए जाएं।

कार्यों की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाए

मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यों की संख्या के साथ गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाए और जिला कलेक्टर स्वयं कार्यस्थलों का निरीक्षण करें। उन्होंने गांव, खंड और तहसील स्तर पर लोगों को अभियान से जोड़ने व जल उपयोगकर्ता संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कम लागत वाली जल संरक्षण संरचनाओं को प्राथमिकता देने और योजना से निर्माण तक अभियंताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही जल संरक्षण कार्यों का आकलन केवल संख्या के आधार पर नहीं, बल्कि भूजल स्तर में सुधार, चारागाहों में पानी की उपलब्धता और पलायन में कमी जैसे परिणामों के आधार पर करने के निर्देश दिए।

30 सितंबर तक 1.14 लाख कार्य पूरे

अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं जल शक्ति अभियान के राज्य नोडल अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि 30 सितंबर तक पूर्ण जल संरक्षण एवं भूजल पुनर्भरण कार्यों के आधार पर राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश में दर्ज 1,33,605 कार्यों में से 1,14,443 पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 19,162 कार्य प्रगतिरत हैं। चूरू राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे, राजसमंद चौथे और बालोतरा पांचवें स्थान पर हैं।

पशुधन के लिए स्टेट वेटरनरी पॉलिसी बनाने के निर्देश

पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि स्वस्थ पशुधन, सशक्त पशुपालक और बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का आधार हैं। उन्होंने उन्नत तकनीक, पशु चिकित्सा संस्थानों का विस्तार, उन्नत नस्लों के विकास, गुणवत्तापूर्ण चारा और पशुपालकों की आय बढ़ाने जैसे पहलुओं को शामिल करते हुए स्टेट वेटरनरी पॉलिसी तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य में संचालित सभी 536 मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स की रोजाना मॉनिटरिंग करने को कहा। पशु उपचार, कॉल सेंटर पर प्राप्त कॉल और असाइन व क्लोज किए गए टिकट की दैनिक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की भी समीक्षा की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery