Wednesday, September, 23,2026

कांग्रेस ने खोला मोर्चा... पार्षदों पर पुलिस के पहरे का आरोप

जयपुर: नगर निकाय चुनाव के नतीजों के बाद मेयर, सभापति और अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले पार्षदों की बाड़ाबंदी के बीच कांग्रेस ने पुलिस-प्रशासन पर कांग्रेस समर्थित पार्षदों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के इन आरोपों को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने खारिज करते हुए पलटवार किया है। राठौड़ ने कहा कि निर्दलीय पार्षदों को अपने पक्ष में करने के लिए किसी तरह के दबाव या खरीद-फरोख्त का सवाल ही नहीं है। इसी बीच कांग्रेस ने जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में पुलिस कमिश्नर, एसपी और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कथित दबाव के विरोध में कार्रवाई की मांग की है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि उन्होंने पहले भी डीजीपी को पुलिस के पक्षपाती रवैये से अवगत कराया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थित पार्षदों पर राजनीतिक दबाव बनाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल हो रहा है। डोटासरा ने बानसूर का उदाहरण देते हुए पूर्व मंत्री शकुंतला रावत के कांग्रेस कैंप में पुलिस भेजकर पार्षदों पर दबाव बनाने और उन्हें धमकाने की कोशिश का आरोप लगाया। सीकर में भी कांग्रेस पार्षदों की बाड़ाबंदी को लेकर सियासी खींचतान तेज है। डोटासरा ने बाड़ाबंदी को लेकर भाजपा पर 'गुजरात मॉडल' अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि सरकारी तंत्र के दबाव से बचने के लिए विपक्षी दलों को पार्षदों को होटलों में रखना पड़ रहा है।

कुचेरा को पुलिस छावनी बनाने का आरोप

डोटासरा ने नागौर के कुचेरा का वीडियो साझा कर आरोप लगाया कि कांग्रेस के निर्वाचित पार्षद निंबाराम को ले जाने के लिए भारी पुलिस बल भेजा गया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी तेजपाल मिर्धा पर भी हमला हुआ और पार्षदों को जबरन ले जाने के प्रयास किए गए। डोटासरा ने कुचेरा को 'पुलिस की छावनी' बताते हुए पुलिस-प्रशासन के इस्तेमाल पर सवाल उठाए।

जयपुर में पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन

जयपुर में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने जयपुर के अलावा अलवर, बालोतरा, बीकानेर, बारां, भीलवाड़ा, चूरू, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, चित्तौड़गढ़ और जोधपुर ग्रामीण में भी पुलिस-प्रशासन के कथित दबाव के विरोध में ज्ञापन सौपे।

बयान देकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निकाय चुनाव और कांग्रेस की रणनीति को लेकर दिए बयानों पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने पलटवार किया। राठौड ने कहा कि गहलोत की अब कांग्रेस में नहीं चलती, इसलिए वे बयान देकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। गहलोत के भाजपा के रोड शो का जवाब कांग्रेस को भी रोड शो से देने और इससे अधिक सीटें जीतने के बयान पर राठौड़ ने कहा कि गहलोत ने खुद यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस में अब उनकी राय के मायने नहीं हैं।

निर्दलीय को बिकाऊ कहना लोकतंत्र का अपमान

निर्दलीय पार्षदों की खरीद-फरोख्त के गहलोत के आरोप पर राठौड़ ने कहा कि जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को बिकाऊ कहना लोकतंत्र का अपमान है। उन्होंने कहा कि निर्दलीय पार्षद विकास के लिए भाजपा के साथ आ रहे हैं। सवाल उठाते हुए बोले कि यदि कोई निर्दलीय पार्षद कांग्रेस के साथ जाता है तो क्या कांग्रेस ने उसे खरीदा है? भाजपा की नीयत जोड़-तोड़ की नहीं, बल्कि विकास के लिए जनप्रतिनिधियों को साथ लेने की है। राठौड ने कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान पर भी तंज कसा। पहले गहलोत और सचिन पायलट के बीच लड़ाई दिखाई देती थी, अब गहलोत ने डोटासरा बनाम गहलोत की लड़ाई भी जगजाहिर कर दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery