Monday, August, 17,2026

PCC पहुंचे नेता, बोले- गुटबाजी नहीं रोकी तो होगा नुकसान

जयपुर: प्रदेश में निकाय पंचायत चुनावों से पहले राजस्थान कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। बाड़मेर और अजमेर के कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को पीसीसी वॉर रूम पहुंचकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के सामने अपने जिलों में चल रही गुटबाजी की शिकायतें रखीं। बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे और बायतू विधायक हरीश चौधरी के खिलाफ शिकायत की। वहीं, अजमेर के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय जैन ने पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ पर पार्टी को नुकसान पहुंचाने और गुटबाजी बढ़ाने के आरोप लगाए।

बाड़मेर में आमने-सामने मेवाराम-हरीश खेमा

बाड़मेर कांग्रेस में मेवाराम और हरीश के बीच लंबे समय से चली आ रही खींचतान चुनाव से पहले फिर सतह पर आ गई है। मेवाराम ने प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा से कहा कि बाड़मेर में गुटबाजी काफी बढ़ गई है और इसे खत्म किए बिना कांग्रेस को मजबूत करना मुश्किल होगा। उन्होंने किसी का नाम सार्वजनिक रूप से नहीं लिया, लेकिन साफ कहा कि गुटबाजी करने वाले व्यक्ति का नाम प्रदेशाध्यक्ष को बता दिया है। मेवाराम ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए आपसी मतभेद खत्म करने होंगे। मेवाराम की कांग्रेस में वापसी के बाद बाड़मेर की अंदरूनी राजनीति में खींचतान और तेज हुई है। विधानसभा चुनाव के दौरान जैन को कांग्रेस से निष्कासित किया गया था। बाद में हाईकमान के निर्णय पर उनकी घर वापसी हुई थी। उनकी वापसी का हरीश चौधरी ने खुलकर विरोध किया था।

अजमेर में 'बाहरी व्यक्ति' के दखल का आरोप

अजमेर के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय जैन भी समर्थकों के साथ डोटासरा से मिलने पहुंचे। विजय ने आरोप लगाया कि अजमेर में पार्टी के कार्यक्रमों में पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है। एक व्यक्ति के कारण अजमेर कांग्रेस का पूरा सिस्टम बिगड़ गया है। उस व्यक्ति का नाम प्रदेशाध्यक्ष को बता दिया गया है। बाहर का व्यक्ति अजमेर की राजनीति में दखल दे रहा है और कुछ छोटे नेता निजी फायदे के लिए पार्टी को कमजोर करने में लगे हैं।

विजय को कारण बताओ नोटिस

विजय को अजमेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने पूर्व में भी प्रदेशाध्यक्ष को विजय की कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की थी।

'नोटिस देने का अधिकार प्रदेशाध्यक्ष को'

विजय ने नोटिस को लेकर कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्हें नोटिस देने का अधिकार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को है। उन्होंने मंगलवार को डोटासरा के सामने अपना पक्ष रखते हुए अजमेर की राजनीतिक परिस्थितियों और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का मुद्दा उठाया।

डोटासरा बोले- एक जाजम पर बैठकर लड़ेंगे चुनाव

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बाड़मेर और अजमेर में मतभेद की बात स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर एक जाजम पर बैठकर चुनाव लड़ेगी। किसी कार्यकर्ता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और जिसका जहां अधिकार है, उसे उससे वंचित नहीं किया जाएगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery