Monday, August, 17,2026

निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में 'महाभारत', गुटबाजी हुई उजागर

जयपुर: निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए बुलाई जा रही कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठकों का मकसद संगठन को मजबूत करना है, लेकिन ये बैठकें पार्टी की अंदरूनी कलह का मंच बनती जा रही हैं। चुनावी रणनीति पर चर्चा के बजाय नेताओं ने खुले मंच से एक-दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ा। किसी ने अपनी हार के लिए पार्टी के ही 'जयचंदों' को जिम्मेदार ठहराया तो किसी ने कहा कि भाजपा से ज्यादा लड़ाई कांग्रेस के नेताओं से लड़नी पड़ती है। सह प्रभारी पूनम पासवान की मौजूदगी में सामने आई इस बयानबाजी ने निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस की एकजुटता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

कांग्रेस में 'नारेबाजी' पर नया विवाद

इसी बीच जब कार्यकर्ता अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी करने लगे तो जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि 'कांग्रेस, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के अलावा किसी अन्य नेता के समर्थन में नारे नहीं लगेंगे। अगर किसी ने व्यक्तिगत नारेबाजी की तो उसे निकाय चुनाव लड़ने से भी रोका जा सकता है।' हालांकि, सुनील शर्मा के इस बयान के बीच विरोधाभास भी देखने को मिला। पीसीसी पहुंचने पर उनके समर्थक खुद उनके समर्थन में लगातार नारे लगाते रहे।

कांग्रेस के 'जयचंदों' की वजह से हारे: RR तिवाड़ी

हवामहल से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी आरआर तिवाड़ी ने कहा कि वह चुनाव जनता से नहीं, बल्कि कांग्रेस के 'जयचंदों' की वजह से हारे। उनका आरोप था कि मतदान से ठीक पहले पार्टी के कुछ नेताओं ने करीब 600 समर्थक मतदाताओं को अजमेर दरगाह भेज दिया, जिससे उनकी हार हुई। उन्होंने दावा किया कि अगर ऐसा नहीं होता तो वे चुनाव जीत जाते। तिवाड़ी ने दो टूक कहा कि कांग्रेस को भाजपा या आरएसएस नहीं, बल्कि कांग्रेस के अपने ही लोग हराते हैं।

गद्दारी करने वालों को टिकट नहींः प्रतापसिंह

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी बगावत करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं देगी, जिन्होंने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में गद्दारी की या पार्टी के खिलाफ काम किया। चाहे किसी भी बड़े नेता की सिफारिश क्यों न हो, ऐसे लोगों को चुनाव नहीं लड़ाया जाएगा। पूर्व विधायक गंगा देवी ने भी संगठन पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के भीतर 'कारसेवा' करने वालों को ही आगे बढ़ाया जाता है, जबकि समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी होती है। उन्होंने सह प्रभारी से शिकायत करते हुए कहा कि जयपुर में यही कलाकारी चल रही है और इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निकाय और पंचायत चुनाव से पहले लगातार हो रही जिला स्तरीय बैठकों में जिस तरह वरिष्ठ नेता सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, उसने कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

भाजपा से ज्यादा उन्हें कांग्रेस के नेताओं से लड़ना पड़ता है: अर्चना शर्मा

मालवीय नगर से तीन बार चुनाव हार चुकी पूर्व प्रत्याशी अर्चना शर्मा ने भी संगठन पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में उन्हें भाजपा से ज्यादा कांग्रेस के नेताओं से लड़ना पड़ता है और पार्टी के लोग ही उन्हें हराने का काम करते हैं। उनके बयान पर कांग्रेस नेता संगीता गर्ग ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हो गई। मामला बढ़ता देख अन्य नेताओं को बीच-बचाव करना पड़ा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery