Thursday, November, 19,2026

जयपुर डिस्कॉम पहली बार मुनाफे में, अजमेर को भी मिला फायदा

जयपुर: प्रदेश के बिजली क्षेत्र में उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ ही बिजली कंपनियों की वित्तीय स्थिति में भी सुधार का दावा किया गया है। हालांकि, बिजली की बढ़ती मांग और पीक आवर्स में महंगी बिजली खरीदने की चुनौती अभी बनी हुई है। ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने शुक्रवार को ऊर्जा विभाग के तीन साल के काम-काज का ब्योरा पेश करते हुए बताया कि बिजली कंपनियों का संचयी घाटा 98,634 करोड़ रुपए से घटकर 89,909 करोड़ रुपए रह गया है। यानी करीब 8725 करोड़ रुपए की कमी आई है। वहीं, बकाया ऋण में 4101 करोड़ रुपए की कमी हुई है। जयपुर डिस्कॉम ने पहली बार 931 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया है।

डिस्कॉम की वित्तीय स्थिति में हुआ सुधार

वित्तीय मोर्चे पर अजमेर डिस्कॉम ने वित्त वर्ष 2023-24 में 825 करोड़ और 2024-25 में 1875.82 करोड़ रुपए का लाभ कमाया। जयपुर डिस्कॉम ने 2025-26 में पहली बार 931 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया। बिजली कंपनियों के लिए एक और सकारात्मक पहलू यह रहा कि प्रदेश में एटीएंडसी छीजत 21.81 प्रतिशत से घटकर 12.84 प्रतिशत पर आ गई। जयपुर डिस्कॉम की छीजत 11.07 और अजमेर डिस्कॉम की 7.75 प्रतिशत रही। जोधपुर डिस्कॉम में यह अब भी 18.64 प्रतिशत है।

दिन में बिजली देने से 1246 करोड़ की बचत

नागर ने बताया कि किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने का सीधा आर्थिक फायदा बिजली कंपनियों को मिला है। सरकार के अनुसार, 1489 मेगावाट रात्रिकालीन विद्युत भार को दिन में शिफ्ट किया गया। इससे महंगी बिजली खरीदने की जरूरत कम हुई और सालाना करीब 1246 करोड़ रुपए की बचत हुई। अब प्रदेश के 28 जिलों में किसानों को दिन के दो ब्लॉक में बिजली मिल रही है। शेष जिलों को जून 2027 तक इससे जोड़ने का लक्ष्य है। दूसरी ओर, कुसुम योजना के तहत 5.74 गीगावाट क्षमता के 2666 से अधिक विकेंद्रित सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए गए हैं, जिनसे 3.90 लाख से अधिक किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति का लाभ मिल रहा है। सौर ऊर्जा उत्पादन बढ़ने से दिन के समय प्रदेश में बिजली सरप्लस की स्थिति बन रही है। सरकार ने इस वर्ष करीब 2000 करोड़ रुपए की बिजली बाजार में बेचकर अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया, लेकिन यही स्थिति सुबह और शाम के पीक आवर्स में चुनौती बन जाती है। इन घंटों में सौर ऊर्जा उपलब्ध नहीं होने के कारण मांग पूरी करने के लिए बाजार से अपेक्षाकृत महंगी बिजली खरीदनी पड़ती है। इस अंतर को कम करने के लिए बैटरी एनर्जी स्टोरेज परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है।

रबी सीजन में ज्यादा मांग की चुनौती

रबी सीजन में बिजली की अधिकतम मांग 20 हजार मेगावाट से ज्यादा रहने का अनुमान है। पिछले साल 19,615 मेगावाट की अधिकतम मांग पूरी की गई थी। इस बार मांग पूरी करने के लिए करीब 1200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली का इंतजाम किया गया है। नवंबर 2026 से फरवरी 2027 तक हिमाचल प्रदेश से अधिकतम 1300 मेगावाट बिजली लेने की व्यवस्था भी की गई है। प्रदेश पीक आवर्स और कृषि मांग के समय पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त इंतजाम पर निर्भर रहेगा।

उत्पादन तंत्र को मजबूत करने पर जोर

नागर ने बताया कि प्रदेश में कोयला आधारित बिजलीघरों की तकनीकी क्षमता बढ़ाकर छबड़ा और सूरतगढ़ सुपर क्रिटिकल इकाइयों का उत्पादन 1200 मेगावाट से अधिक किया गया। कोयला आपूर्ति में सुधार के लिए दिसंबर 2024 में 775 कोल रैक्स प्राप्त किए गए। ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के दूसरे चरण में 1154 करोड़ रुपए से 2.65 गीगावाट प्रसारण क्षमता विकसित की जा रही है। तीसरे चरण में 21,986 करोड़ रुपए के निवेश से 13.255 गीगावाट अक्षय ऊर्जा के प्रसारण का लक्ष्य है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery