Sunday, October, 04,2026

पुलिसकर्मियों की पदोन्नति का रास्ता साफ, प्रक्रिया आगे बढ़ेगी

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट ने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में हेड कांस्टेबल से सीआई के पदों पर अटकी पदोन्नति प्रक्रिया का रास्ता साफ कर दिया है। कोर्ट ने पदोन्नति प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज करते हुए वर्ष 1989 के नियमों के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस आनंद शर्मा ने तेजराम व अन्य की याचिकाओं पर यह आदेश दिया। कोर्ट ने वर्ष 2013-14 की रिक्तियों के आधार पर की गई पदोन्नति प्रक्रिया को नियमों के अनुरूप माना। अदालत ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले से चयनित कार्मिकों की वरिष्ठता और पदोन्नति की स्थिति सुरक्षित रखने के साथ बाद के वर्षों में पात्र कर्मचारियों के लिए नियमित कैडर की रिक्तियां भी सुरक्षित रखी हैं। ऐसे में वैधानिक नियमों के उल्लंघन का स्पष्ट आधार नहीं होने पर हस्तक्षेप का औचित्य नहीं है।

पुलिसकर्मियों ने रिक्त पदों की गणना पर उठाए थे सवाल

याचिकाकर्ताओं का कहना था कि वर्ष 2013-14 और 2015-16 के रिक्त पदों की सही गणना नहीं होने से उनकी पदोन्नति प्रभावित हो रही है। वहीं, सरकार की ओर से एएजी भुवनेश शर्मा ने प्रक्रिया को नियमों के तहत बताते हुए रोक हटाने की मांग की। कोर्ट ने रोक हटाकर पदोन्नति प्रक्रिया जारी रखने के निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery