Monday, August, 17,2026

सियासी रण की तैयारी तेज, भाजपा-कांग्रेस ने कसी कमर

जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनावों की तस्वीर साफ होते ही प्रदेश की सियासत पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अब किसी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं हैं। एक ओर भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक धार देने, चुनाव संचालन समितियों और माइक्रो मैनेजमेंट के जरिए चुनावी मशीनरी को सक्रिय कर रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस भी जिलों से लेकर विधानसभा स्तर तक कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारकर स्थानीय मुद्दों और मजबूत संगठन के सहारे चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गई है। दोनों ही दल स्थानीय चुनावों की पहली बाजी जीतकर आगामी राजनीतिक मुकाबलों के लिए मजबूत आधार तैयार किया जाए।

कांग्रेस ने 50 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति तो कर दी है, लेकिन जिला कार्यकारिणियों का गठन अब तक पूरा नहीं हो पाया है। फिलहाल केवल 29 जिलों में ही कार्यकारिणी घोषित हो सकी है, जबकि 21 जिलों में गठन लंबित है। इस बार कांग्रेस का खास फोकस युवाओं पर है। 'छात्रों की गूंज' जैसे कार्यक्रमों के जरिए हर जिले में युवा शक्ति का प्रदर्शन किया जा रहा है, वहीं 'कार्यकर्ता समागम' के माध्यम से जिलों में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली जा रही है।

कांग्रेस ने भी बढ़ाई रफ्तारः कांग्रेस भी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर सभी जिला प्रभारी और करीब 200 विधानसभा क्षेत्रों के कोऑर्डिनेटर अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों में स्थानीय मुद्दों, जिताऊ उम्मीदवारों की पहचान, युवाओं को अधिक अवसर देने और संगठन को सक्रिय बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जयपुर में सोमवार को कार्यकर्ता समागम आयोजित किया जाएगा।

भाजपा ने चुनावी रणनीति को दी नई गति

भारतीय जनता पार्टी ने निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों को और गति देते हुए संगठनात्मक नियुक्तियों का सिलसिला तेज कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सलूंबर, कोटपूतली-बहरोड़, जयपुर देहात उत्तर, ब्यावर और डीग कुम्हेर सहित पांच जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। इसके साथ ही स्थानीय निकाय चुनाव के लिए 13 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति का गठन भी किया गया है। पार्टी का फोकस बूथ प्रबंधन, चुनाव संचालन समितियों और माइक्रो मैनेजमेंट के जरिए हर वार्ड और हर पंचायत तक संगठन की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करने पर है।

भाजपा ने पांच नए जिलाध्यक्ष बनाए, संभाग चुनाव समितियों में भी किया बदलाव

भाजपा ने सलूंबर में चंद्रशेखर जोशी, कोटपूतली-बहरोड़ में सुरेश सैनी, जयपुर देहात उत्तर में जितेन्द्र शर्मा, ब्यावर में आशीष सांड और डीग कुम्हेर में सतीश बंसल को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं संभाग चुनाव समितियों में भी संशोधन किया गया है। जयपुर संभाग समिति में प्रसन्नचंद मेहता, प्रभुलाल सैनी और शंकर सिंह राजपुरोहित को सदस्य बनाया गया है। बीकानेर संभाग समिति में राजेंद्र गहलोत, मुकेश दाधीच, जसवंत विश्नोई और ज्योति मिर्धा को शामिल किया गया है, जबकि अजमेर संभाग समिति में अरुण चतुर्वेदी, देवजी पटेल और लालचंद कटारिया को सदस्य नियुक्त किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery