Monday, August, 17,2026

छोटे पट्टाधारकों को राहत, अब बिना सत्यापन नहीं होगी कार्रवाई

जयपुर: खनन विभाग की वर्ष 2024 के ड्रोन सर्वे आधारित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) में व्यापक बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। शासन स्तर पर विचाराधीन नई एसओपी में छोटे पट्टाधारकों को बड़ी राहत देने, तकनीकी त्रुटियों को लेकर व्यावहारिक व्यवस्था लागू करने तथा केवल ड्रोन डेटा के आधार पर कार्रवाई की बजाय संयुक्त भौतिक सत्यापन को अनिवार्य बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अंतिम निर्णय सरकार स्तर पर होना बाकी है। प्रस्ताव के अनुसार 5 हेक्टेयर से कम क्षेत्र वाले खनन पट्टों के लिए अनिवार्य ड्रोन सर्वे की शर्त हटाई जा सकती है। ऐसे मामलों में डीजीपीएस और सैटेलाइट सर्वे को वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में अपनाने का सुझाव दिया गया है, जिससे छोटे पट्टाधारकों पर आर्थिक बोझ कम होगा। नई एसओपी में 100 मीटर बफर जोन सर्वे को भी सीमित करने का प्रस्ताव है। अब बफर जोन का उपयोग केवल पर्यावरणीय निगरानी तक सीमित रखने और बाहरी क्षेत्र में किसी भी अनियमितता की अलग जांच कर वास्तविक जिम्मेदार व्यक्ति तय करने की सिफारिश की गई है।

ड्रोन डेटा के आधार पर सीधे कार्रवाई की बजाय संयुक्त भौतिक सत्यापन के बाद ही निर्णय लेने पर जोर दिया गया है। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव अवैध खनन के निर्धारण को लेकर प्रस्तावित है। वर्ष 2024 की व्यवस्था में ड्रोन सर्वे में अंतर मिलने पर सीधे अवैध खनन मानकर मांग निर्धारित की जाती थी, जबकि नई एसओपी में 5 प्रतिशत तक तकनीकी त्रुटि को सामान्य मानने, हर खनिज के लिए अलग वैज्ञानिक मानक तय करने तथा रिकवरी और घनत्व के आधार पर गणना करने का सुझाव दिया गया है। नई व्यवस्था में डिजिटल बेसलाइन सर्वे, जीआईएस एवं ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण, अधिकारियों और पट्टाधारकों के प्रतिनिधियों की क्षमता वृद्धि, बड़े मामलों की अलग स्तर पर जांच तथा पायलट प्रोजेक्ट के बाद एसओपी लागू करने जैसी सिफारिशें भी की गई हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery