Monday, August, 17,2026

सुनेल में बरसा 12 इंच पानी कोटा-बूंदी में उफने नदी-नाले

जयपुर: प्रदेश में मानसून की बारिश ने सोमवार को कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। झालावाड़, कोटा, बूंदी, टोंक, चूरू और बांसवाड़ा समेत कई इलाकों में तेज बारिश के कारण जलभराव, नदी-नालों में उफान और आवागमन में बाधा की स्थिति बनी। झालावाड़ के सुनेल में 300 मिमी यानी करीब 12 इंच बारिश दर्ज की गई, जो सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक रही। सुनेल के अलावा बकानी में 270, पिड़ावा में 262 और रायपुर में 220 मिमी बारिश हुई। मनोहरथाना में 101, झालावाड़ शहर में 88, अकलेरा में 78 और गंगधार में 71 मिमी पानी बरसा। भारी बारिश के बाद कालीसिंध और कोटा के नोनेरा-ऐबरा बांध के गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। झालावाड़ के राजगढ़ बांध के छह गेट खोलकर 10,234 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। कालीखाड़ डैम भी ओवरफ्लो हो गया। मनोहरथाना के झीकनी गांव का स्थित सरकारी स्कूल में बारिश पानी भर गया। स्कूल में मौजूद 30 से अधिक विद्यार्थियों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। झालावाड़ जिला प्रशासन ने 11 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

नदी में फंसे मजदूरों को बचाया

कोटा के रामगंज मंडी में करीब साढ़े तीन घंटे में तीन इंच से अधिक बारिश हुई। लगातार पानी आने से दरा गांव का मुख्य नाला उफान पर आ गया और दरा-झिली झिलारा मार्ग पर पानी बहने लगा। तेज बहाव में सड़क से गुजर रही भैंसें भी बह गई। वहीं झालावाड़ के घाटोली क्षेत्र में केलखोयरा नदी के तेज बहाव में दो मजदूर फंस गए। एसडीआरएफ टीम ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बांसवाड़ा के कसारवाड़ी क्षेत्र के सातसेरा गांव में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से पांच वर्षीय जयेश और सात वर्षीय अंकिता की मौत हो गई। दोनों रविवार को घर के पास खेलते समय लापता हो गए थे।

बांसवाड़ा, बूंदी और कोटा में भी तेज बारिशः बांसवाड़ा शहर में 66 मिमी, नैनवां और तालेड़ा में 65-65 मिमी, पचपहाड़ में 62 और बूंदी शहर में 61 मिमी बारिश दर्ज की गई। केशरपुरा और अरनोद में 45-45 मिमी, डग और मलसीसर में 40-40 मिमी, पीपलखूंट में 38, असनावर में 37, मांगरोल और हिंडोली में 30-30 तथा प्रतापगढ़ शहर में 29 मिमी बारिश हुई। जयपुर में भी तेज बारिश से कई सड़कों पर जलभराव हुआ।

13 अगस्त तक जारी रह सकता है बारिश का दौरः मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से लगे क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति में लौट आई है और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके प्रभाव से 10 और 11 अगस्त को दक्षिणी राजस्थान में मध्यम से तेज तथा कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। बारिश का दौर 13 अगस्त तक जारी रह सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery