Monday, August, 17,2026

जातियों को आंकड़ों के नाम पर लड़ाने की साजिश

जयपुर: राजस्थान में ओबीसी आयोग की रिपोर्ट ने पंचायत और निकाय चुनाव से पहले सियासत को गरमा दिया है। रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए इसे तत्काल सार्वजनिक करने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सवाल उठाया कि सरकार कह रही है कि रिपोर्ट की जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई, फिर मीडिया में रोजाना रिपोर्ट के आंकड़े और अलग-अलग जातियों की आबादी के दावे कैसे सामने आ रहे हैं? उन्होंने तंज कसा सरकार इतनी 'लीक' है कि ओबीसी आयोग की रिपोर्ट भी लीक हो गई।

पीसीसी में कांग्रेस ओबीसी विभाग की सोमवार को प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की बैठक के बाद डोटासरा ने कहा कि आयोग की रिपोर्ट तीन महीने में आनी थी, लेकिन इसे आने में करीब डेढ़ साल लग गया। उन्होंने आरोप लगाया कि रिपोर्ट में देरी के कारण पंचायत और निकाय चुनाव भी समय पर नहीं हो पाए। कई जगह निर्वाचित प्रतिनिधियों की जगह प्रशासक बैठा दिए गए और ब्यूरोक्रेट्स को अधिकार मिल गए। डोटासरा ने रिपोर्ट को लेकर सबसे बड़ा सवाल ओबीसी आरक्षण पर उठाया। उन्होंने कहा कि रोजाना अलग-अलग जातियों और ओबीसी की आबादी को लेकर आंकड़े सामने आ रहे हैं।

जूली बोले- रिपोर्ट छिपाने से संदेह और बढ़ेगा

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार रिपोर्ट की जानकारी देने से बच रही है, जबकि मीडिया में लगातार आंकड़े आ रहे हैं। आखिर ये आंकड़े कौन जारी कर रहा है? उन्होंने आशंका जताई कि रिपोर्ट के आंकड़ों के जरिए ओबीसी की जातियों को ही आपस में लड़ाने की कोशिश की जा रही है। जूली ने कहा कि रिपोर्ट में यदि कोई खामी नहीं है तो इसे सार्वजनिक करने में सरकार को डर किस बात का है? यह रिपोर्ट किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि प्रदेश के लोगों के अधिकारों से जुड़ी है। जनता को जानने का अधिकार है कि आयोग ने क्या पाया और सरकार आगे क्या करने जा रही है।

'आरक्षण से छेड़छाड़ हुई तो सड़क तक संघर्ष'

कांग्रेस नेताओं ने साफ चेतावनी दी कि ओबीसी आरक्षण में किसी भी तरह की कटौती या छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जरूरत पड़ी तो सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन किया जाएगा। बैठक में आगामी पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर ओबीसी वर्ग के बीच संगठन की सक्रियता बढ़ाने और कांग्रेस में ओबीसी प्रतिनिधित्व बढ़ाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery