Sunday, October, 04,2026

BJP करेगी 23 जिलों में मंथन, अलवर में भाटिया ने दिया मंत्र

जयपुर: निकाय चुनाव के बाद अब राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने मोर्चा संभाल लिया है। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व संगठन को फिर से एकजुट करने में जुटा है तो भाजपा निकायों में मिली जीत के उत्साह को पंचायतों तक ले जाने के लिए रणनीति बनाने में जुट गई है। भाजपा में 2 अक्टूबर तक प्रदेश के 23 जिलों में संगठनात्मक बैठकें कर पंचायत चुनाव की तैयारियों, जमीनी सक्रियता और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर मंथन किया जाएगा। इसी अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी संजय भाटिया बुधवार को अलवर पहुंचे। जिला कार्यालय में हुई संगठनात्मक बैठक में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी पंचायत एवं स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर चर्चा की। इस दौरान भाटिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों पर सीधे निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस की सरकार बनती है और जहां पार्टी चुनाव जीतती है, वहां उसे वोट चोरी दिखाई नहीं देती। भाटिया ने कहा कि हिमाचल और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी है, लेकिन वहां राहुल गांधी को वोट चोरी नजर नहीं आती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव के लिए संगठन को और मजबूत करने तथा जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

डोटासरा-जूली की जोड़ी भरेगी हुंकार

भाजपा की तैयारियों के बीच कांग्रेस भी गुरुवार से पंचायत चुनाव के लिए मैदान में उतरने जा रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली 1 अक्टूबर को नागौर के डेगाना में एक ही मंच पर नजर आएंगे। दोनों नेता पंचायतीराज कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेकर पंचायत चुनाव अभियान का आगाज करेंगे। निकाय चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन और संगठन स्तर पर सामने आए असंतोष के बाद कांग्रेस के सामने पंचायत चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को एकजुट रखना अहम चुनौती है। डेगाना सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए सक्रिय करने के साथ संगठन की रणनीति पर भी चर्चा होगी। डोटासरा और जूली का एक साथ मैदान में उतरना पंचायत चुनाव की तैयारियों को गति देने की कांग्रेस की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव की घोषणा से पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। जूली ने सवाल उठाया कि संभावित जिला प्रमुख, प्रधान, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की जानकारी सरकारी अधिकारियों से क्यों जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव अभी शुरू भी नहीं हुए और सरकार को हार का डर सताने लगा है। जूली ने चुनाव आयोग से इस कवायद की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने आशंका जताई कि संभावित उम्मीदवारों की सूची का इस्तेमाल विपक्षी प्रत्याशियों के खिलाफ मुकदमे, नोटिस, रिकवरी या छापे की कार्रवाई के लिए किया जा सकता है। जूली ने पूछा कि संभावित प्रत्याशियों की जानकारी मांगना आखिर कौन सा सरकारी काम है।

टीम भावना से मैदान में उतरेगी भाजपाः राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने टोंक प्रवास के दौरान पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह 'भरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर टीम भावना के साथ पंचायत चुनाव के मैदान में उतरेंगे और जनता के आशीर्वाद से पार्टी पंचायत चुनाव में भी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव टीम लड़ती है और भाजपा एकजुट टीम के रूप में चुनाव मैदान में उतरेगी। राठौड़ ने निकाय चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में भी भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने सरकार के औद्योगिक विकास और बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता सहित विभिन्न विकास कार्यों को भी चुनावी मुद्दे के तौर पर सामने रखा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery