Sunday, October, 04,2026

सेवा और विकास से मिलेगा जनता का आशीर्वादः नवीन

जयपुर: निकाय चुनाव में मिली सफलता के बाद भाजपा ने अब पंचायत चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। जयपुर के दादिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर आयोजित सेवा संकल्प सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों को पंचायत चुनाव के लिए जुटने का संदेश दिया। जयपुर दौरे पर आए नवीन ने कहा कि जनता की सेवा और विकास कार्यों से ही भाजपा को वोट के रूप में आशीर्वाद मिलता है। उन्होंने आवास, शौचालय, आयुष्मान भारत और पीएम स्वनिधि जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके जरिए गरीब और वंचित वर्ग के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि जिन रेहड़ी-पटरी वालों ने कभी बैंक का मुंह नहीं देखा था, उनके बैंकों में खाते खुले और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे खातों तक पहुंचा। नवीन ने कहा कि भाजपा की राजनीति का केंद्र सत्ता नहीं, बल्कि सेवा और विकास है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को भाजपा की मूल भावना बताते हुए अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। दादिया कार्यक्रम से भाजपा ने पंचायत चुनाव के लिए जमीनी अभियान को भी गति दी।

नितिन का राहुल गांधी पर हमला

नितिन नवीन ने राहुल गांधी के भाजपा पर आरोपों और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब और वंचित वर्ग के जीवन में बदलाव आया है, यही भाजपा के प्रति जनता के समर्थन का आधार है। नवीन ने कहा कि राहुल गांधी को समझना होगा कि भाजपा की सरकारें क्यों बन रही हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी आज एक-दो राज्यों तक सिमट गई है और आने वाले समय में पूरे देश से गायब हो जाएगी।

निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस के लोग बौखलाएः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में कानून और संविधान का राज चलेगा, मनमानी नहीं। उन्होंने 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को लेकर विपक्ष की पुरानी टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने चुनाव कराकर दिखाया है। निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस के लोग बौखलाए हुए हैं और परिसीमन को लेकर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन जनता सब जानती है।

कार्यकर्ता ही किंग मेकरः मदन राठौड़

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने निकाय चुनाव में भाजपा की सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए उन्हें 'किंग मेकर' बताया। उन्होंने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से संकल्प पत्र को आधार बनाकर विकास कार्य कराने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रशंसा करते हुए राठौड़ ने कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश को केंद्र से अपेक्षा से अधिक सहयोग मिल रहा है। राठौड़ ने जयपुर, कोटा, जोधपुर नगर निगम और सुकेत नगर पालिका में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।

929 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

सभा में विभिन्न जिलों में 2,636 करोड़ रुपए के 929 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। 36 लाख लाभार्थियों के खातों में 400 करोड़ रुपए डीबीटी से हस्तांतरित किए गए। 90 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाई गई। मुख्यमंत्री आवास पर नितिन नवीन ने जनप्रतिनिधियों-कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery