Thursday, November, 19,2026

जयपुर के संदीप शर्मा को कांस्टेबल पद के लिए प्रोविजनल ऑफर जारी

जयपुर: राजस्थान में रिटायर अग्निवीर को पुलिस में कांस्टेबल पद पर नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू हुई है। जयपुर के कालवाड़ निवासी संदीप शर्मा को राजस्थान पुलिस के भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल पद के लिए प्रोविजनल ऑफर ऑफ अपॉइंटमेंट (पीओओए) जारी किया है। इसे प्रदेश में रिटायर अग्निवीर को पुलिस में नौकरी देने का पहला मामला माना जा रहा है। हालांकि, अभी अंतिम नियुक्ति नहीं हुई है। यह अभ्यर्थी की पात्रता, योग्यता, अनुभव और दस्तावेजों के सत्यापन पर निर्भर करेगी।

संदीप शर्मा को 1 से 10 दिसंबर, 2026 के बीच किसी भी दिन पुलिस मुख्यालय स्थित भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड कार्यालय में उपस्थित होना होगा। उन्हें शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अग्निवीर सेवा से सेवानिवृत्ति का प्रमाण पत्र मूल रूप में साथ लाना होगा।

योग्यता व अनुभव के आधार पर तय होगी पोस्टिंग

विभागीय पत्र के अनुसार, दस्तावेजों की जांच और पात्रता संबंधी शर्तें पूरी होने के बाद अभ्यर्थी की योग्यता एवं अनुभव के आधार पर पद और यूनिट आवंटित की जाएगी। प्रोविजनल ऑफर जारी होने का अर्थ अंतिम नियुक्ति नहीं है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नियुक्ति पर अंतिम निर्णय होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery