Monday, August, 17,2026

प्रशासनिक पुनर्गठन के लिए बनी पांच सदस्यीय समिति

जयपुर: राजस्थान में बढ़ती आबादी, तेजी से हो रहे शहरीकरण, औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार और अपराध के बदलते स्वरूप को देखते हुए पुलिस थानों की सीमाओं के पुनर्गठन की कवायद शुरू हो गई है। पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के थाना क्षेत्रों के सीमांकन, प्रशासनिक पुनर्गठन और नई पुलिस चौकियों व पदों के सृजन की जरूरत का अध्ययन करने के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की है। समिति मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।

एडीजी जोसेफ समिति के अध्यक्ष

पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, कार्मिक/पुनर्गठन एवं नियम बीजू जॉर्ज जोसेफ समिति के अध्यक्ष होंगे। आईजी एसओजी अजयपाल लांबा, डीआईजी कार्मिक एवं प्रमुख स्टाफ ऑफिसर कुंवर राष्ट्रदीप और डीआईजी पुलिस एवं अतिरिक्त निदेशक आरपीए शंकर दत्त शर्मा सदस्य बनाए गए हैं। डीआईजी अपराध राशि डोगरा समिति की सदस्य सचिव होंगी। समिति थानों में अपराध पंजीकरण दर, अपराधों की प्रकृति, साइबर, संगठित और महिला अपराध के साथ अपराधों की रोकथाम तथा त्वरित और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान की स्थिति का अध्ययन करेगी। कानून-व्यवस्था, धार्मिक व संवेदनशील अति संवेदनशील स्थानों और बीट व्यवस्था को भी समीक्षा में शामिल किया गया है।

हाईवे और पर्यटन स्थलों का होगा सर्वे

थाना क्षेत्रों के पुनर्गठन में जनसंख्या, वार्ड, ग्राम, प्रशासनिक व राजस्व सीमाओं के साथ धार्मिक-सामाजिक विविधता और भौगोलिक परिस्थितियों को आधार बनाया जाएगा। थाने से सबसे दूरस्थ क्षेत्र तक पहुंचने में लगने वाला समय और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया में आने वाली बाधाओं की भी जांच होगी। राष्ट्रीय व राज्य राजमार्ग, प्रमुख मार्ग, यातायात व्यवस्था और पर्यटन स्थलों पर आने वाली भीड़ का भी अध्ययन किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery