Monday, August, 17,2026

23 आवेदन मिले, निजी विकासकर्ता बनाएंगे सुविधाओं से लैस पार्क

जयपुर: राजस्थान में निजी औद्योगिक पाकों के विकास को लेकर निवेशकों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। राजस्थान औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति-2026 के तहत मॉडल-ए में औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए 23 आवेदन प्राप्त हुए हैं। रीको की ओर से आमंत्रित प्रस्तावों में प्रदेश के चार औद्योगिक क्षेत्रों के लिए निवेशकों ने रुचि दिखाई है। सरकार इसे राज्य में विश्वस्तरीय औद्योगिक वातावरण और निवेश के अनुकूल माहौल तैयार करने की दिशा में अहम कदम मान रही है। प्राप्त आवेदनों में दौसा के राजाहेड़ा, गुड़ा अशीकपुरा एवं नूरपुर के लिए सर्वाधिक 10 आवेदन, पचपदरा, बालोतरा के के वेदरलाई के लिए 7, धौलपुर बिजौली के लिए 4 तथा बूंदी के मायेजा के लिए 2 आवेदन शामिल हैं। प्राप्त आवेदनों की जांच नीति के प्रावधानों के अनुसार की जाएगी। इसके बाद भूमि आवंटन की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से ई-नीलामी के माध्यम से पूरी होगी। मॉडल-ए के तहत रीको की ओर से चिह्नित स्थानों पर भूमि आवंटित होने के बाद निजी विकासकर्ता औद्योगिक पार्क विकसित करेंगे। इनमें सड़क, जलापूर्ति, विद्युत, ड्रेनेज, वर्षा जल संचयन और स्ट्रीट लाइटिंग जैसी जरूरी आधारभूत सुविधाएं विकसित करने की जिम्मेदारी निजी विकासकर्ता की होगी।

नीति के तहत पात्र औद्योगिक क्षेत्रों में सीईटीपी के लिए ग्रीन इंसेंटिव, कॉमन यूटिलिटी सेंटर, प्लग-एंड-प्ले कार्यालय परिसरों के लिए सहायता तथा विद्युत शुल्क, स्टाम्प शुल्क और रूपांतरण शुल्क में छूट अथवा प्रतिपूर्ति जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। रीको प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार ओला ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप राजस्थान में विश्वस्तरीय औद्योगिक वातावरण विकसित किया जा रहा है। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री की प्राथमिकताओं के अनुरूप उद्यमियों के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और लो-कॉस्ट बिजनेस का अनुकूल माहौल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 23 आवेदनों से निवेशकों के बढ़ते विश्वास का संकेत मिलता है। इन औद्योगिक पाकों से प्रदेश में निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसरों के विस्तार की उम्मीद है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery