Thursday, November, 19,2026

राजस्थान का प्रशासनिक समन्वय मॉडल नेशनल बेस्ट प्रैक्टिस के रूप में साझा

जयपुर: राजस्थान में केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न स्तरों के बीच समन्वय का एक अनूठा मॉडल सफलतापूर्वक लागू किया गया है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने इस मॉडल को नेशनल बेस्ट प्रैक्टिस के रूप में साझा करते हुए प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा और केंद्रीय कैबिनेट सचिव को पत्र लिखा है।

मुख्य सचिव ने 14 नवंबर को लिखे पत्र में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 28 अक्टूबर, 2026 को आयोजित प्रगति बैठक में सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर से जिला स्तर तक समन्वय का एक विशिष्ट मॉडल विकसित करने के निर्देश दिए गए थे।

इन्हीं निर्देशों की अनुपालना में राजस्थान सरकार ने SWA-MITVA योजना के अंतर्गत एक अभिनव व्यवस्था लागू की है। इस व्यवस्था के तहत केंद्र सरकार के निर्देशों का प्रदेश के सभी 41 जिलों, 462 पंचायत समितियों और 11 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों तक प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की गई है।

मुख्य सचिव ने बताया कि 25 नवंबर को प्रस्तावित प्रगति बैठक के मद्देनजर प्रदेश के सभी 41 जिला कलेक्टरों ने 12 नवंबर तक प्रगति पोर्टल पर योजनाओं की प्रगति एवं नवाचारों का विवरण अपलोड कर दिया था। इनकी समीक्षा 14 नवंबर को मुख्य सचिव स्तर पर की गई। इस मॉडल की विशेषता यह है कि केंद्र सरकार से प्राप्त निर्देशों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के साथ ही जिलों से प्रगति रिपोर्ट वापस राज्य सरकार तक प्राप्त करने और उसकी उच्चस्तरीय समीक्षा करने की व्यवस्था विकसित की गई है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने इस उपलब्धि पर प्रदेश के सभी संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों और जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने इसे राजस्थान में प्रशासनिक समन्वय और योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery