Monday, August, 17,2026

टीबी मुक्त राजस्थान के लिए पंचायतों को बनाएं जवाबदेह

जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने टीबी मुक्त राजस्थान अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए पंचायतवार मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का अभियान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हुए टीबी से जुड़े डर और भेदभाव को समाप्त करना होगा।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि केवल आंकड़ों तक सीमित रहने के बजाय प्रत्येक मरीज की पहचान, उपचार और पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाए। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे सोमवार को लोकभवन में आयोजित राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। राज्यपाल ने गांव-गांव, घर-घर जाकर टीबी मरीजों की पहचान करने और वास्तविक स्थिति का सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम सेवकों को इस अभियान में जवाबदेह बनाया जाए, जिससे प्रत्येक गांव को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य धरातल पर पूरा हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि कागजों में नहीं, बल्कि वास्तविक रूप से मरीजों को रोगमुक्त करना ही अभियान की सफलता होगी।

95 प्रतिशत ग्राम पंचायतें टीबी मुक्तः गजेंद्र खींवसर

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि सरकार सभी विभागों की सहभागिता से वर्ष 2030 तक राजस्थान को पूरी तरह टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है। अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्यों का करीब 90% कार्य पूरा किया जा चुका है। राज्य में 11,143 उच्च जोखिम वाले गांवों का सर्वे किया गया, जिनमें से 9,719 गांवों में विशेष शिविर आयोजित किए गए। उन्होंने दावा किया कि राज्य की 95% ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि टीबी उन्मूलन की दिशा में भारत के प्रयास वैश्विक स्तर पर उदाहरण बन रहे हैं। एसीएस कुंजीलाल मीणा ने जनजातीय क्षेत्रों में चल रहे विशेष प्रयासों की जानकारी दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery