Tuesday, August, 18,2026

UCC की राह साफ... सीएम भजनलाल शर्मा को सौंपा ड्राफ्ट

जयपुर: राजस्थान में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। समान सिविल संहिता प्रारूप समिति ने शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को UCC का ड्राफ्ट सौंप दिया। इसके साथ ही प्रदेश में सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक कानून लागू करने की प्रक्रिया एक अहम पड़ाव पर पहुंच गई है। अब सरकार समिति की सिफारिशों और मसौदे के प्रावधानों का परीक्षण कर आगे की कानूनी प्रक्रिया तय करेगी।

शादी से संपत्ति तक समान अधिकारः UCC का दायरा केवल विवाह और तलाक तक सीमित नहीं रहने की संभावना है। इसमें विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, गोद लेना, भरण-पोषण और परिवार से जुड़े नागरिक मामलों के लिए समान कानूनी व्यवस्था प्रस्तावित है। प्रस्तावित प्रावधानों में लिव-इन रिलेशनशिप को भी कानूनी दायरे में लाने की तैयारी है। सरकार इसे 20 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में पेश करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, समिति के सदस्य बसंत सिंह छाबा, रामस्वरूप अग्रवाल और डॉ. शुचि चौहान तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए. सावंत मौजूद रहे। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े।

अप्रैल में शुरू हुई थी कवायद

राज्य मंत्रिमंडल ने 14 अप्रैल 2026 को UCC की दिशा में आगे बढ़ने का फैसला किया था। इसके बाद 6 मई को प्रारूप समिति का गठन किया गया। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली समिति को राजस्थान की परिस्थितियों, विभिन्न समुदायों की परंपराओं और संवैधानिक प्रावधानों का अध्ययन कर मसौदा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। ड्राफ्ट मिलने के बाद सरकार इसके कानूनी और संवैधानिक पहलुओं की समीक्षा करेगी। इसके बाद प्रस्ताव मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर UCC विधेयक विधानसभा में पेश किया जा सकता है। विधानसभा से पारित होने और आवश्यक संवैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह कानून का रूप ले सकेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery