Thursday, November, 19,2026

विद्युत निगमों में 2005 पदों पर भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी

जयपुर: राजस्थान के पांचों विद्युत निगमों में विभिन्न संवर्गों के 2005 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसमें कनिष्ठ अभियंता के 869, कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय के 765 और कनिष्ठ लेखाकार के 371 पद शामिल हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कनिष्ठ अभियंता के पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 29 और 30 नवंबर, 2026 को होगी। कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय की प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा 4, 5, 8, 19, 20 और 22 दिसंबर, 2026 तथा 1 जनवरी, 2027 को आयोजित की जाएगी। वहीं, कनिष्ठ लेखाकार के पदों के लिए परीक्षा 13 और 15 जनवरी, 2027 को होगी। परीक्षाएं राजस्थान के विभिन्न जिलों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 से 31 अगस्त, 2026 तक चली थी। अभ्यर्थी पांचों विद्युत निगमों की वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery