Thursday, November, 19,2026

5.26 करोड़ मतदाताओं की प्रारूप सूची जारी

जयपुर: राजस्थान में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर)-2027 के तहत गुरुवार को मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन के अनुसार, प्रारूप सूची में कुल 5,26,67,416 2,75,24,780 2,51,42,052 मतदाता शामिल हैं। इनमें और 584 ट्रांसजेंडर मतदाता पुरुष, महिलाएं हैं। सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी उपलब्ध करा दी गई है। पुनरीक्षण के लिए अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है। प्रारूप सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। प्राप्त आवेदनों की सूची हर सप्ताह ईआरओ कार्यालय के बाहर चस्पा करने के साथ निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।

युवाओं को अग्रिम आवेदन की सुविधा

एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, एक अक्टूबर 2027 तक 18 वर्ष के होने वाले युवा भी अग्रिम आवेदन कर सकते हैं। नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरना होगा। आवेदन ईसीआईनेट ऐप, voters.eci.gov.in पोर्टल या बीएलओ के माध्यम से किए जा सकते हैं। प्रारूप सूची चुनाव विभाग की वेबसाइट election.rajas-than.gov.in पर उपलब्ध है। मतदाता ऑनलाइन या बीएलओ से संपर्क कर अपना नाम जांच सकते हैं। ईआरओ के निर्णय से असंतुष्ट व्यक्ति 15 दिन में जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पहली अपील कर सकता है। इसके निर्णय के खिलाफ भी 15 दिन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दूसरी अपील का प्रावधान है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery