Thursday, November, 19,2026

रात के पारे में 5.4 डिग्री तक गिरावट, सर्दी ने पकड़ा जोर

जयपुर: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही राजस्थान में सर्दी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। रात के तापमान में गिरावट के साथ सुबह और शाम ठंड का अहसास बढ़ गया है। प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान एक से पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया। सीकर में सबसे ज्यादा 5.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि फतेहपुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। उत्तरी राजस्थान के जिलों में कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू के कुछ इलाकों में सोमवार सुबह धुंध छाई रही। श्रीगंगानगर में पंजाब सीमा से सटे क्षेत्रों में घना कोहरा देखने को मिला। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट गया और धूप निकल आई। अलवर में मंगलवार सुबह खेतों में फसलों पर ओस की बूंदें नजर आई। जयपुर में बुधवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। तापमान में अंतर से सुबह-शाम सदर्दी का असर बना रहेगा।

सीकर-चूरू में सबसे ज्यादा गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में चूरू में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री, अजमेर और पिलानी में 4, भीलवाड़ा में 3.5, अलवर में 2.8, कोटा में 2.6 और जयपुर में 2.4 डिग्री सेल्सियस गिरा। जोधपुर में 2.3, बीकानेर और वनस्थली में 2.2, उदयपुर में 2, जैसलमेर में 1.7, चित्तौड़‌गढ़ में 1.5 तथा बाड़मेर और श्रीगंगानगर में 1.1 डिग्री की कमी दर्ज हुई। जवाई और फलोदी में भी पारा 0.6 डिग्री लुढ़का। प्रदेश के सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे रहा। जयपुर में रात का तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में हालांकि कोई खास बदलाव नहीं हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन-चार दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery