Thursday, November, 19,2026

भजनलाल सरकार में पहली बार बनेगा यूथ बजट

जयपुर: राजस्थान के बजट 2027-28 में इस बार युवाओं की आवाज और उनकी आकांक्षाओं को खास जगह मिलने जा रही है। प्रदेश में पहली बार अलग से यूथ बजट तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट किया है कि आगामी बजट पूरी तरह युवा-केंद्रित होगा और इसका एजेंडा युवाओं के सीधे सुझावों के आधार पर तैयार किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है।

ऐसे में रोजगार, कौशल विकास और स्वरोजगार इस बजट की प्रमुख प्राथमिकताएं बन सकते हैं। जेन-जी की बदलती सोच, कॅरिअर की नई आकांक्षाओं और रोजगार की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने युवाओं से सीधे सुझाव मांगे हैं। युवा अपनी अपेक्षाएं और सुझाव हिंदी या अंग्रेजी में राजस्थान सरकार की वेबसाइट पर उपलब्ध 'यूथ बजट 2027-2028 सुझाव' विकल्प के जरिए भेज सकते हैं। सरकार जानना चाहती है कि युवाओं को सरकारी नौकरी, निजी क्षेत्र में रोजगार, तकनीकी प्रशिक्षण, स्वरोजगार या नए दौर के कौशल में से किस क्षेत्र में अधिक अवसरों की जरूरत है। इस पहल के जरिए युवाओं को केवल सरकारी योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि बजट की प्राथमिकताएं तय करने में सहभागी बनाने की कोशिश है।

विभागों को भी तैयार करना होगा युवा एजेंडा

वित्त विभाग ने सभी विभागों से सामान्य बजट प्रस्तावों के साथ यूथ बजट के लिए अलग कॉन्सेप्ट नोट तैयार करने को कहा है। इसमें युवाओं से जुड़ी मौजूदा योजनाओं का ब्योरा देने के साथ नई पहल के प्रस्ताव भी शामिल करने होंगे। रोजगार सृजन, कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण और युवा कल्याण जैसे विषयों पर विभागों को ठोस योजनाएं सुझानी होंगी।

प्रस्ताव के साथ बताना होगा खर्च

वित्त विभाग ने विभागवार बजट बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है, जो 8 दिसंबर तक चलेगा। विभागों को हर प्रस्ताव का औचित्य, विस्तृत विवरण और संभावित वित्तीय भार बताना होगा। योजनाओं के लिए राज्य निधि, केंद्र प्रायोजित योजनाओं, बाह्य सहायता, पीपीपी मॉडल और वित्तीय संस्थानों से मिलने वाले संसाधनों का विवरण भी मांगा गया है। एक वर्ष से अधिक समय में पूरी होने वाली परियोजनाओं का वर्षवार वित्तीय प्लान भी देना होगा। नगरीय विकास एवं आवासन तथा स्वायत्त शासन विभाग के प्रस्तावों पर चर्चा हो चुकी है। अन्य विभागों के प्रस्तावों पर भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंथन जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery