Monday, August, 17,2026

भूमिहीनों को 5-5 एकड़ जमीन दें, 2029 में फिर मोदी ही बनेंगे पीएम

जयपुर: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने सोमवार को जयपुर में राजस्थान सरकार से हर भूमिहीन गरीब ग्रामीण परिवार को पांच पांच एकड़ जमीन मुफ्त देने की मांग करते हुए बड़ा राजनीतिक और सामाजिक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले विशेषज्ञ समिति बनाकर पात्र परिवारों का सर्वे कराए और जरूरत पड़े तो जमीन खरीदकर भी गरीबों को उपलब्ध कराए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वे जल्द ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखेंगे। साथ ही भूदान आंदोलन की तर्ज पर बड़े भूमिधारकों से भी जमीन दान करने की अपील की। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर अठावले ने कहा कि यह किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि इससे मुस्लिम समाज का आर्थिक और सामाजिक विकास होगा तथा जनसंख्या नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों को भी यूसीसी लागू करने पर विचार करना चाहिए। लोकसभा चुनाव-2029 को लेकर अठावले ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह फिट हैं और चौथी बार देश का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अखिलेश यादव जैसे विपक्षी नेताओं में एनडीए को सत्ता से हटाने की क्षमता नहीं है। दिल्ली के छात्र आंदोलन पर अठावले ने विपक्ष पर आंदोलन को भटकाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़े और संसद की ओर बढ़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। राहुल गांधी की ओर से संसद में प्रयोग किए गए अशिष्ट शब्द को भी उन्होंने संसदीय गरिमा के विपरीत बताया। अठावले ने यह भी घोषणा की कि उनकी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) राजस्थान के आगामी पंचायत और निकाय चुनावों में उम्मीदवार उतारेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery