Sunday, October, 04,2026

बहुमंजिला भवन बनाने वालों को राहत, 8 किस्तों में जमा होगी बेटरमेंट लेवी

जयपुर: गैर औद्योगिक भूखण्डों पर बहुमंजिला भवन निर्माण करने वालों के लिए रीको ने बड़ी राहत दी है। अब बहुमंजिला गैर औद्योगिक भवनों के लिए देय बेटरमेंट लेवी की राशि आठ किस्तों में जमा कराई जा सकेगी। पहले यह राशि पांच किस्तों में जमा कराने का प्रावधान था। रीको ने निर्माण कार्य के दौरान बेहतर वित्तीय प्रबंधन और गैर औद्योगिक भूखण्डों पर अधिकाधिक निर्माण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नियमों में यह सरलीकरण किया है। संशोधित व्यवस्था के तहत गैर औद्योगिक भूखण्डों पर बहुमंजिला भवन प्रस्तावित होने की स्थिति में भवन मानचित्र स्वीकृति जारी होने से पहले बेटरमेंट लेवी की एक प्रतिशत राशि और लागू 100 प्रतिशत जीएसटी जमा कराना होगा। इसके बाद बची हुई बेटरमेंट लेवी की राशि निर्धारित अवधि में छमाही किस्तों के जरिए जमा कराई जा सकेगी।

अंतिम किस्त होगी 9 प्रतिशत की

नई व्यवस्था में छह किस्तें 15-15 प्रतिशत की होंगी, जबकि अंतिम किस्त 9 प्रतिशत की होगी। इस तरह निर्माणकर्ताओं को एक साथ बड़ी राशि जमा कराने के बजाय चरणबद्ध तरीके से भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। रीको का यह संशोधन बहुमंजिला गैर औद्योगिक भवनों के निर्माण के दौरान वित्तीय भार को व्यवस्थित करने में मदद करेगा। रीको के प्रावधान के अनुसार बेटरमेंट लेवी जमा कर निर्माणकर्ता भूखण्ड पर नियमानुसार देय सीमा से अधिक निर्माण कर उसका अधिकतम उपयोग कर सकता है। नए भुगतान प्रावधान से बहुमंजिला परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में निर्माणकर्ताओं को अतिरिक्त वित्तीय सुविधा मिलने की उम्मीद है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery