Thursday, November, 19,2026

दीपावली पर 275 टन मिठाइयां बिक्री के लिए उपलब्ध कराने की तैयारी

जयपुर: दीपावली पर मिठाइयों की खरीदारी में सरस भी मिठास घोलने को तैयार है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप इस पहल का उद्देश्य दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देना भी है। राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (आरसीडीएफ) के तहत प्रदेशभर में करीब 275 टन मिठाइ‌यां बिक्री के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। सरस घी से निर्मित मिठाइयां किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराने की तैयारी है। वहीं, जयपुर में करीब 70 टन मिठाई की बिक्री का लक्ष्य रखा गया है। आरसीडीएफ की प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने जिला दुग्ध संघों को पर्याप्त स्टॉक, गुणवत्ता और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस बार 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट' की तर्ज पर जिलों की पहचान बनी पारंपरिक मिठाइयों को भी प्राथमिकता मिलेगी।

जयपुर में 100 बूथों पर सजेगी दुकान

जयपुर डेयरी की और से सरस मिठाइयों की बिक्री के लिए करीब 100 डेयरी बूथों का चयन किया जाएगा। बिक्री इसी सप्ताह के अंत में शुरू करने की तैयारी है। उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए एडवांस बुकिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। मिठाइयों की वैलिडिटी सात दिन से लेकर तीन महीने तक होगी। इससे उपभोक्ता अपनी जरूरत और त्योहार की खरीदारी के हिसाब से मिठाइयां चुन सकेंगे। 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट' के तहत जोधपुर की मावा कचौरी, अलवर का कलाकंद, अजमेर का पेड़ा-बर्फी और हनुमानगढ़ की केसर बर्फी, केसर पेड़ा, बेसन लड्डू व काजू पिन्नी को प्रमुखता मिलेगी। कोटा और उदयपुर के पेड़े-बर्फी, भीलवाड़ा की काजू कतली और जयपुर के गुलाब जामुन, रसगुल्ले, पेड़े, लड्डू व बूंदी के लड्डू भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। अजमेर में शुगर फ्री पेड़ा और बर्फी जैसे विकल्प भी रखे जाएंगे। सरस डेयरी की ओर से अलग-अलग वैरायटी की मिठाइयां 200 रुपए से लेकर 1000 रुपए प्रति किलो तक की दरों पर उपलब्ध कराने की तैयारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery