Tuesday, August, 18,2026

दिसंबर 2027 तक तैयार होगा 24 मंजिला आईपीडी टावर

जयपुर: एसएमएस अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 24 मंजिला आयुष्मान आईपीडी टावर के संचालन को लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में एसएमएस मेडिकल कॉलेज में हुई हाई लेवल मीटिंग में टावर के निर्माण, चिकित्सा सुविधाओं, बेड क्षमता, मैनपावर और संचालन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में एसएमएस मेडिकल कॉलेज की ओर से टावर का विभागवार ऑपरेशनल प्लान प्रस्तुत किया गया। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा गायत्री राठौड़, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त बीएल गोयल, एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अन्य दीपक माहेश्वरी, प्रोजेक्ट आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने निर्माण के साथ संचालन की तैयारियां भी समानांतर गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने टावर के लिए चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों की अलग और पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा ताकि टावर शुरू होने के बाद मौजूदा एसएमएस अस्पताल की व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव न पड़े। टावर के निर्माण की टाइमलाइन दिसंबर 2027 निर्धारित है। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल 18 मंजिल तक का सिविल वर्क पूरा हो चुका है। शेष निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा करने तथा सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय रखने के निर्देश दिए गए हैं।

24वीं मंजिल तक अलग-अलग सुविधाएं

ऑपरेशनल प्लान के अनुसार बेसमेंट-2 में सीएसएसडी, लॉन्ड्री, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन और पार्किंग रहेगी। बेसमेंट-1 में किचन, स्टोर्स, कैटीन, स्टाफ लॉकर सहित सपोर्ट सेवाएं प्रस्तावित हैं। ग्राउंड फ्लोर पर ओपीडी-आईपीडी एंट्री, लॉबी, 100 रजिस्ट्रेशन काउंटर, टीपीए, एडमिशन काउंटर और फूड कोर्ट के लिए स्थान रखा गया है। पहली मंजिल पर ओपीडी क्लस्टर, जीआई लैब, आरएंडडी, एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक तथा स्पोर्टस मेडिसिन व रिहैबिलिटेशन सेंटर प्रस्तावित हैं।

मरीजों पर शुल्क का बोझ नहीं बढ़ेगा

बैठक में टावर के उपचार और अन्य सुविधाओं के शुल्क पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने एम्स और अन्य राष्ट्रीय स्तर के चिकित्सा संस्थानों की व्यवस्थाओं का अध्ययन कर मरीज हित में उपयुक्त शुल्क निर्धारित करने के निर्देश दिए ताकि मरीजों और परिजनों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े।

सुरक्षा और स्टाफ व्यवस्था पर भी फोकस

बैठक में फायर सेफ्टी, एंबुलेंस रैंप, मरीजों की सुरक्षा, चिकित्सा उपकरणों की स्थापना, बेड क्षमता, नर्सिंग स्टाफ और प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा की गई। मेडिसिन, सर्जरी, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, एचपीबी सर्जरी, एंडोक्राइनोलॉजी, पीएमआर, ऑर्थोपेडिक, माइक्रोबायोलॉजी, पैथोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, रेडियो डायग्नोसिस, आईएचबीटी और एनेस्थीसिया सहित विभिन्न विभागों की भूमिका पर भी मंथन हुआ। हालांकि प्रस्तुत ऑपरेशनल प्लान अभी संभावित है और इसमें बदलाव संभव है। मुख्य सचिव के सुझावों को शामिल करने के बाद फाइनल प्लान तैयार किया जाएगा।

चौथी-पांचवीं मंजिल पर 20 मॉड्यूलर ओटी

चौथी मंजिल पर 10 मॉड्यूलर मल्टी-स्पेशियलिटी ओटी के साथ 28 एसआईसीयू बेड प्रस्तावित हैं। पांचवीं मंजिल पर भी 10 मॉड्यूलर ओटी प्लेटफॉर्म होंगे। यहां प्री और पोस्ट ऑपरेटिव मरीजों के लिए 28 एसआईसीयू बेड रखे जाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery