Monday, August, 17,2026

अमित शाह अलवर के डेयरी सेक्टर को नई गति देंगे: भूपेंद्र यादव

अलवर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से द फर्न होटल, अलवर में 'अलवर-खैरथल-तिजारा गौरव सम्मान सीजन-3' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी और रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनके साथ अलवर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सम्मानित अतिथियों में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और प्रसिद्ध भयंग वादक गफरुद्दीन मेवाती जोगी, भाजपा के अलवर जिलाध्यक्ष महा सिंह चौधरी और कोटकासिम प्रधान डॉ. विनोद कुमारी सांगवान शामिल रहे। विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। फर्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा और वरिष्ठ संपादक जिनेंद्र का फलदार पौधे देकर स्वागत सिंह शेखावत ने सभी अतिथियों किया।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव अलवर की प्रतिभाओं को लगाता सम्मानित करने और प्रतिभाव सेवा को मंच प्रदान करने के लिए फर्स्ट इंडिया न्यूज की सराहन की। उन्होंने डॉ. जगदीश चंद्र के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा 'डॉ. चंद्र के नेतृत्व में इस तरह की पहल समाज को प्रेरित करती और विकसित भारत के संकल्प क साकार करने के लिए आवश्यक सामूहिक भावना को मजबूत करती हैं।' अलवर को ज्ञान, विरासत औ-प्राकृतिक सौंदर्य की भूमि बताते हुए यादव ने ग्रामीण विकास, खाद्य प्रसंस्करण और सहकारिता क्षेत्र पन केंद्र के फोकस को रेखांकित किया उन्होंने 16 अगस्त को केंद्रीय गृ मंत्री अमित शाह की ओर से 200 करोड़ के अलवर डेयरी प्लांट की आधारशिला रखे जाने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से रोजगार के अवसर पैदा होने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की उम्मीद है। यादव ने बाघों के अलावा अलवर के बढ़ते पर्यटन आकर्षण का भी उल्लेख किया, जिसमें बर्डवॉचिंग, खगोल विज्ञान और इको-टूरिज्म शामिल हैं।

फर्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने कहा कि फर्स्ट इंडिया न्यूज डॉ. जगदीश चंद्र के 'खबर ही जीवन है' के विजन को आगे बढ़ा रहा है, जहां पत्रकारिता जनसेवा और सार्थक बदलाव से प्रेरित है। अलवर के विकास पर पवन अरोड़ा ने कहा कि शहर के पास मजबूत आर्थिक और पर्यटन केंद्र के रूप में उभरने के आवश्यक सभी संसाधन मौजूद हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery